मौसम विभाग का ALERT जारी, इन जिलों में 48 घंटे के अन्दर होगा तूफ़ान का ‘तांडव’!

लखनऊ। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। गुरुवार को विभाग की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि प्रदेश के कई हिस्सों में 5 मई को आंधी तूफान की संभावना है।

आंधी तूफान

राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में शुक्रवार को आंशिक बदली का असर दिखाई दे रहा हैं। सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।

यह भी पढ़ें : ‘जब कांग्रेस जीतती है तो सिर्फ कुछ परिवार चमकते हैं’

मौसम विभाग के अनुसार गोरखपुर, बलिया, मऊ, गाजीपुर, अंबेडकरनगर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, बहराइच, लखीमपुर, पीलीभीत, बदायूं, शहजहांपुर, एटा, अलीगढ़, मथुरा, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, मुजफफरनगर, मुरादाबाद, बिजनौर में तूफान की संभावना जताई जा रही है।

यूपी मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, शुक्रवार को दिन में धूप निकलेगी लेकिन बीच-बीच में बदली का असर भी रहेगा। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की मामूली गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 21.2 डिग्री, बनारस का 20 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री और झांसी का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : मुठभेड़ में 50 हजार इनामी बदमाश ढेर, पुलिसकर्मी भी हुआ घायल

गौरतलब है कि बुधवार को उत्तर प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में तूफान और तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई है। इसके कारण कई लोगों की मौत हो गई। अकेले उत्तर प्रदेश में ही 64 लोगों के मारे जाने की जानकारी प्रदेश सरकार की तरफ से दी गई है।

LIVE TV