सुधा सिंह की जीत के लिए सोनिया गांधी ने मांगी भगवान से दुआ, जनपदवासी कर रहे हवन

रिपोर्ट- अखिल श्रीवास्तव

रायबरेली। एशियन गेम्स में रायबरेली जनपद की एथलीट सुधा सिंह का 3000 मीटर स्टीपलचेज़ इवेंट आज है। जिसको लेकर रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी ने पत्र के माध्यम से जहां सुधा सिंह द्वारा गोल्डमेडल जीतने की ईश्वर से दुआ मांगी।

दुआ

वहीं रायबरेली वासियों ने  आज  शहर स्थित हनुमान मंदिर में पूजन अर्चना कर रायबरेली की बेटी सुधा सिंह की जीत की दुआ मांगी है।

मंदिर में पूजन अर्चना व हवन कर रहे ये लोग खेल प्रेमी है और रायबरेली की बेटी एथेलिटिक्स सुधा सिंह की जीत व भारत की झोली में गोल्डमेडल डालने की ईश्वर से दुआ माग रहे है।

यह भी पढ़े: एशियाई खेलों में भारत को दुती ने 100 मीटर में दिलाया सिल्वर

दरअसल आज ही 3 हजार मीटर स्टिप्लचेंज इवेंट है जिसमे भारत की तरफ़ से रायबरेली की बेटी सुधा सिंह मैदान में है। सुधा सिंह से रायबरेली वासियों को काफी उम्मीदें है। इसलिए रायबरेली वासी ईश्वर से दुआ मांग रहे है कि इस खेल में रायबरेली की बेटी ही विजयी हो और भारत की झोली में गोल्डमेडल लाये।

इसी को लेकर सभी खेल प्रेमी हवन पूजन के साथ साथ भगवान का स्मरण कर रहे है और दुआएं माग रहे है। आप भी सुनिए रायबरेली वासियों की जुबानी।

LIVE TV