बेटे ने किया मां की ममता को शर्मसार, मारपीट के बाद रास्ते पर छोड़ दिया अकेला

रिपोर्ट- अहमद हसन

जौनपुर। मां-बाप के बुढ़ापे की लाठी उसका बेटा ही होता है, लेकिन जौनपुर में  कलयुगी बेटे ने अपना ये अहम फर्ज भुला बैठा और अपनी  बूढ़ी माँ को मारपीट कर सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। सड़क किनारे घायलाव्स्था में  तड़प रही यह  बूढी महिला को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है।

बूढी महिला

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के काशी-अयोध्या मार्ग पर  घायलावस्था में  तड़पती महिला ने कभी सपनो में नहीं सोची होगा की आने वाले समय में उसके बुढ़ापे की लाठी ही उस पर कहर बनकर बरसेगी। महिला की माने तो उसके बेटा ही उसे लाठी डंडे से मारपीट कर सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया।

महिला का कसूर बस इतना है कि इस बुढ़ापे में वह बिना किसी के सहारे नहीं चल सकती जो उसके बेटे को नागवार गुजरती है। माँ को बोझ समझ  कलयुगी बेटा सड़क किनारे  बूढ़ी माँ को  मरने के लिये छोड़कर चलता बना। वहां से गुजरने वाले लोगो की नजर तड़पती महिला पर पड़ी तो लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

यह भी पढ़े: बस्ती में करोड़ों रुपए की लागत से बन रहा निर्माणाधीन ओवर ब्रिज गिरा, 4 मजदूर घायल

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल बूढी महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की माने तो महिला को गंभीर चोटें आई है उसकी एक हाथ फैक्चर बताई जा रही है।  प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने  उसे बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घायल बूढी महिला क्षेत्र से सटे जनपद आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बूढी महिला को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराने के बाद घायल महिला का बयान दर्ज कर आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दिया है।

LIVE TV