बस्ती में करोड़ों रुपए की लागत से बन रहा निर्माणाधीन ओवर ब्रिज गिरा, 4 मजदूर घायल

रिपोर्ट- अमृत लाल

बस्ती। NH 28 लखनऊ-गोरखपुर मार्ग पर बन रहे करोड़ों रुपए की लागत से बन रहा निर्माणाधीन ओवर ब्रिज गिरा। मौके पर काम कर रहे 4 मजदूर घायल हुए है। मलबे में दबे दो मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है।

hadsa

मौके पर बस्ती के जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक  घटनास्थल पर पहुंचे। बस्ती  के जिलाधिकारी राजशेखर ने कहा इसकी जांच कराई जाएगी और जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वनारस के बाद बस्ती में गिरा ओवर ब्रिज बस्ती जिले के फुटिया चौराहे  पर बन रहा है। करोड़ों रूपए की लागत से बन रहा ओवर ब्रिज तब ढह गया जब आज सुबह जब मजदूर काम कर रहे थे। इस हादसे में 4 मजदूर घायल हो गए जिनको जिला अस्पताल भेजकर इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: टला बड़ा हादसा, ट्रेन की टक्कर के बावजूद बच गई बोलेरो में बैठे बच्चो की जान

इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि मौके पर मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। लखनऊ से टीम बुलाई जा रही है। NH 28  लखनऊ -गोरखपुर मार्ग का रास्ता जल्द ही साफ कर दिया जाएगा। साथ ही इसमें जो कंपनी काम कर रही है उसके खिलाफ जांच बिठा कर कार्यवाही की जाएगी। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

LIVE TV