लोकदल ने बोला भाजपा पर हमला, कहा- जिन्ना, गन्ना नहीं हम बताएंगे असली मुद्दे

तबरेज़ कज़िलबाश

लखनऊ। राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए आरएलडी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। थाना इंचार्ज और सिपाही डीजीपी की तरह व्यवहार कर रहे हैं। इस सरकार में न तो किसी पीड़ित की सुनवाई और न ही एफआईआर दर्ज की जा रही है।

डॉ. मसूद अहमद

कानून व्यवस्था के मसले पर कहा कि इस सरकार में हर एक प्रशासनिक कार्यालय भ्रष्ट हो चुका है। जिसमें सिर्फ लेन-देन वाले और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले लोगों का काम हो रहा है।

यह देश किसान प्रधान देश होने के बावजूद भी किसान मारा-मारा फिर रहा है। यहां तक की परेशानियों से निजात पाने के लिए आत्महत्या करने को मजबूर है। आरएलडी किसानों की बिजली समस्या और भूमि अधिकरण को लेकर यूपी के सभी जिलों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

यह भी पढ़ें:- कौन बनेगा रेरा का अध्यक्ष? मुख्य सचिव पद से रिटायर हो रहे राजीव कुमार का नाम सबसे आगे

बीजेपी सरकार की कोई उपलब्धि आज तक नजर नही आई। लव जिहाद, जिन्ना, गन्ना जैसे तमाम मुद्दों को लेकर बीजेपी सरकार व्यस्त है। किसानों के लिए कुछ करने का समय नहीं है।

यह भी पढ़ें:- गरीबी से तंग आकर युवक ने की इच्छामृत्यु की मांग, प्रशासन में मचा हड़कंप

देश में बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों के मुद्दे को लेकर 2019 चुनाव के लिए सारा विपक्ष एकसाथ है। कांग्रेस भी विपक्ष गठबंधन के साथ है। हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

देखें वीडियो:-

LIVE TV