नशे के लिए पुलिस और तस्करों में छिड़ा युद्ध, खूनी संघर्ष में 7 की मौत

रियो डी जनेरियो| ब्राजील के रियो डी जनेरियो शहर में पुलिस और संदिग्ध मादक पदार्थों के तस्करों के बीच हुए संघर्ष में शनिवार को कम से कम सात लोगों की मौत हो गई।

रियो डी जनेरियो

इस इलाके की सुरक्षा की जिम्मेदारी पिछले एक माह से अधिक समय से सेना ने ले रखी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रियो डी जनेरियो सैन्य पुलिस के हवाले से बताया कि संघर्ष रोसिन्हा फावेला बस्ती में उस सयम शुरू हुआ जब गश्त पर आए पुलिस अधिकारियों के एक समूह पर मादक पदार्थो के तस्करों ने हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें : ‘चीन के यथास्थिति में बदलाव से एक और डोकलाम संभव’

अधिकारियों के अनुसार, झड़पों में छह संदिग्ध तस्कर घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, सैन्य पुलिस ने बाद में पुष्टि कर कहा कि इस संघर्ष में सात संदिग्ध घायल हुए, जिन्होंने अस्पताल में भर्ती होने के बाद दम तोड़ दिया।

LIVE TV