पंजाबी खाना: देशी ही नहीं विदेशी पर्यटकों को भी लगता है लुभावना
पंजाब को सिर्फ देशी ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी खूब पसंद करते हैं। पंजाब का खानपान हो, पहनावा हो, प्रसिद्ध स्थल हो, सभी अपने आप में बेहद खास हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा भी बहुत प्यारी होती है। इन सबसे हट के पंजाबी खाने के देशी से लेकर विदेशी तक दिवाने हैं। अगर आप भी पंजाब घूमने आने वाले हैं तो यहां के कुछ टेस्टी व्यंजनों का स्वाद लेना ना भूलें।

पराठा
पंजाब के पराठे तो दुनियाभर में बहुत मशहूर हैं। यहां आपको पराठे में बहुत सी वरायटी मिल जाएगी। इनमें आलू, गोभी, मटर, गाजर, मूली आदि पराठें शामिल हैं। इन पराठों को आप मक्खन,अचार,दही आदि के साथ खा सकते हैं।

सरसों का साग
पर्यटक पंजाब घूमने आएं और सरसों के साग का स्वाद न लें ये तो नामुमकिन है। यहां के सरसों के साग की तो बात ही अलग है। यह पंजाब में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में प्रसिद्ध है।

दाल तड़का
भारत के हर घर और होटल में साधारण अरहर की दाल तो बनती ही है लेकिन पंजाब में बनने वाली तड़का दाल का अलग ही मजा और टेस्ट होता है। पंजाब ने साधारण दाल को अपने तरीके और खास मसालों से तड़का लगाकर और अधिक स्वादिष्ट बना दिया।

तंदूरी नान
भारत के होटलों में मिलने वाली तंदूरी नान का चलन पंजाब से शुरू हुआ, इसलिए पंजाब में नान खाने का अपना अलग ही अंदाज है। पंजाब में नान की अनेको वरायटी खाने को मिलेगी। जिनमें से कुछ नान में चिकन,गोभी,आलू आदि भरा जाता है।

दाल मखनी
दाल मखनी पंजाब का एक ऐसा व्यंजन है जिसने घर-घर में अपनी जगह बना ली है। भारत के लगभग सभी होटलों पर आपको दाल मखनी मिल जाअगी। पंजाब जाने वाले पर्यटकों को दाल मखनी का स्वाद जरूर लेना चाहिए।

लस्सी
पंजाब में हर घर में सुबह के नास्ते में लस्सी न हो ऐसा होना मुश्किल है। बड़े गिलास में लस्सी पीने का चलन पंजाब में काफी प्रचलित है। यहां की लस्सी बहुत मशहूर हैं। मलाईदार दही से लस्सी को तैयार किया जाता है। लस्सी तो हर शहर में मिल जाती है लेकिन इस पंजाबी लस्सी का मुकाबला कोई और लस्सी नहीं कर सकती।
यह भी पढ़े-मुरब्बे से बढ़ेगी Immunity, जानिए इनके अनगिनत फायदे