मुरब्बे से बढ़ेगी Immunity, जानिए इनके अनगिनत फायदे
फल-सब्जियों से बने मुरब्बे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं, जिन्हें हम अकसर मिठाई के रूप में भी खाते हैं। इनमें से अनेक मुरब्बे गर्मियों की मार से बचाने में भी काफी मददगार साबित होते हैं।

बेल का मुरब्बा
बेल में मौजूद टेनिन और रेचक गुण पेचिश, हैजा, डायरिया जैसी स्थितियों में लाभदायक होते हैं। विटामिन और खनिज तत्वों से भरपूर इस मुरब्बे का नियमित रूप से सेवन करने से पेट के रोग दूर होते हैं और यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

सेब का मुरब्बा
सेब का मुरब्बा हृदय रोग की समस्या को कम करता है। यह शरीर की शिथिलता और मानसिक तनाव को नियंत्रित रखने में मदद करता है। सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, अनिद्रा, भूलने की समस्या से निजात दिलाता है। इससे अनिद्रा की स्थिति पर काबू पाया जा सकता है। यह विटामिन सी की कमी को दूर करता है।

कच्चे आम का मुरब्बा
आम का मुरब्बा फिनोलिक नामक एंटीऑक्सिडेंट गुण से भरपूर होता है। यह शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता के विकास में सहायक होता है। यह अम्लता और पाचन प्रणाली में गड़बड़ी के इलाज में मददगार साबित होता है। बैक्टीरियल संक्रमण, कब्ज, दस्त, पेचिश की स्थिति में आराम पहुंचाता है।यह एनर्जी बूस्टर का काम करता है।

आंवले का मुरब्बा
आंवले के मुरब्बे में मौजूद विटामिन सी शरीर में कैल्शियम और आयरन के कमी के दूर करता है। इससे सर्दी-जुकाम व कफ में आराम मिलता है और हड्डियां, दांत, नाखून और बाल मजबूत व स्वस्थ हो जाते हैं। इसके उपयोग से कोलेजन फाइबर के गठन में मदद मिलती है, जो जोड़ों के दर्द में आराम पहुंचाता है। यह पाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने में सहायक होता है।
यह भी पढ़े-इस मिर्च का नाम ‘शिमला’ मिर्च ही क्यों है, क्या हिमाचल के शिमला से है कोई कनेक्शन