मैमथ माउंटेन में मंगेतर के साथ प्रियंका गुजार रही क्वालिटी टाइम

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड गायक निक जोंस ने ‘लेबर डे’ सप्ताहांत पर निक की पसंदीदा ‘मैमथ माउंटेन’ में छुट्टियां मनाईं। अमेरिका में सितंबर के पहले सोमवार को लेबर डे के तौर पर सार्वजनिक अवकाश होता है।

priyanka-chopra

‘पीपुल्स डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, निक (25) ने इंस्टाग्राम पर अपनी मंगेतर के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “एक व्यक्ति और पहाड़ियां। प्रियंका चोपड़ा।”

https://instagram.com/p/BnPeIv-F5-k/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

तस्वीर में पॉप स्टार बियर की एक केन पकड़े हुए सामने के नजारे की ओर निहार रहे हैं। उनका बैग एक पेड़ की शाखा पर लटका हुआ दिख रहा है।

 

इस दौरान प्रियंका (36) ने छुट्टियों की अपनी एक तस्वीर शेयर की। घर के अंदर से ली गई तस्वीर के साथ प्रियंका ने कैप्शन लिखा, “मैजिकल।”

priyanka-chopra

जोंस के लिए मैमथ माउंटेन बहुत पुराना स्थल है लेकिन लग रहा है कि जोंस और प्रियंका साथ में शायद यहां पहली बार आए हैं।

 

इससे पहले जोंस ने अपनी दूसरी एलबम ‘लास्ट इयर वाज कॉम्प्लीकेटेड’ का ज्यादातर भाग यहां स्की रिसोर्ट टाउन में शूट किया था।

ये भी पढ़ें:-हनुमान जी के 108 नामों में से 12 प्रसिद्ध नाम जपने से बनेंगे सारे बिगड़े हुए काम

प्रियंका चोपड़ा की अमेरिकी गायक निक जोन्स से मुंबई में सगाई हुई हैं। ऐसे में पता चला हैं की प्रियंका के होने वाले ससुर जी के ऊपर 10 लाख डॉलर से ज्यादा का कर्ज है।

दरअसल, अमेरिकी गायक निक जोन्स के पिता पॉल जोन्स की रियल एस्टेट कंपनी पर 10 लाख डॉलर (70870000 करोड़ रुपए) से ज्यादा का कर्ज है।

इसमें निक जोन्स के पिता पॉल जोन्स की कंपनी द्वारा एक कानूनी मामला हारने के 2.68 लाख डॉलर भी शामिल हैं।

LIVE TV