एक दूजे के हुए प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल, देखें शाही शादी की तस्‍वीरें

लंदन प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल शनिवार को विंडसर कैसल के सैंट जार्ज चैपल में आयोजित एक समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। मेगन शाही शादी में गलियारे पर चलने वाली पहली शाही दुल्हन बनीं। वह आधे रास्ते में कॉर्नवॉल के ड्यूक प्रिंस चार्ल्स से मिली, जो उन्हें चैपल के गायकगण के गलियारे से नीचे ले गए। उनके पिता थॉमस मर्केल स्वास्थ्य कारणों के चलते समारोह में उपस्थित नहीं हो सके।

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल

सैंट जार्ज चैपल में आमंत्रित 600 हस्तियों के बीच भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, ओपरा विनफ्रे, जार्ज एंड अमाल क्लूनी, डेविड एंड विक्टोरिया बेकहम, एल्टन जॉन, टॉम हार्डी, जेम्स कॉर्डन, जेम्स ब्लंट और केरी मुल्लीगन के साथ दिग्गज सितारे मौजूद थे।

टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स और रग्बी स्टार जोनी विलकिनसन भी यहां मौजूद रहे।

यह समारोह रानी एलिजाबेथ द्वितीय, उनके पति प्रिंस फिलिप, प्रिंस विलियम, उनकी पत्नी कैथरीन, प्रिंस हैरी के अंकल और कैथरीन की बहन पिप्पा मिडलटन की मौजूदगी में हुआ।

शाही शादी और रिसेप्‍शन की कई तस्‍वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं। इस शाही शादी में बालीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई थीं। प्रियंका और मेगन काफी अच्‍छी दोस्‍त हैं। प्रियंका ने शादी और रिसेप्‍शन दोनों ही समारोह की कुछ तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट की हैं।

यह भी पढ़ें: #RoyalWedding2018 : दोस्त मेगन की शादी में इस अंदाज में नजर आईं प्रियंका

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने तो प्रिंस हैरी और मेगन की शादी की तस्‍वीरों की तुलना डिजनी की फेयरीटेल से कर डाली है। इस शाही शादी के लिए हर कोई एक्‍साइटेड था।

 

https://twitter.com/PhathahOfficial/status/997881941578932225

https://twitter.com/bethhmccallum/status/997917451315802112

https://twitter.com/_heyitsmelouise/status/998022826215948288

LIVE TV