#RoyalWedding2018 : दोस्त मेगन की शादी में इस अंदाज में नजर आईं प्रियंका

लंदन। हॉलीवुड फिल्‍म और सीरीज में काम करने के बाद प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल लेवल पर अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। इसके साथ ही वहां के सेलिब्रिटीज और स्‍टार्स से उनकी अच्‍छी दोस्‍ती भी हो चुकी है। इसी दोस्‍त की वजह से आज वह ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की शाही शादी का हिस्‍सा बन पाई हैं।

मार्कल की शाही शादी

मेगन और प्रियंका एक दूसरे की काफी अच्‍छी दोस्‍ती हैं। मेगन ने प्रियंका को अपनी शादी में खासतौर पर इंवाइट किया है। प्रियंका बीते दिन ही कैलीफोर्निया से उड़ान भरकर लंदन पहुंच गई थीं। अपनी दोस्त मेगन की शादी के लिए प्रियंका की एक्‍साइटमेंट कल से ही नजर आने लगी थी।

अपनी एक्‍साइटमेंट को दर्शाते हुए उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर कुछ तस्‍वीरें और स्‍टोरी शेयर की थीं। उनहोंने वहां की कुछ लड़कियों के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘शादी से पहले की मस्‍ती! रात के 12.10 बजे.. और अब भी ड्रेस का इंतजार! मस्ती के क्षण।’

उन्‍होंने शुक्रवार को ट्रेसीज स्टूडियो के अंदर अपना इंस्टाग्राम स्टोरी वीडियो तैयार की थी। इसके साथ ही उन्‍होंने लिखा था, ‘ओह, अब मुझे यह मिल गया।’ वह शुक्रवार को डिजाइनर फिलिप ट्रेसी के स्टूडियो में अपने बालों को ठीक कराने गई थीं।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस का रोड एक्सीडेंट में निधन

इन सब तैयारियों में बाद अब मार्कल की शाही शादी के वेन्‍यू से प्रियंका की ताजा तस्‍वीरें सामने आ गई है। साल 2018 की रॉयल वेडिंग में बतौर मेहमान प्रियंका पर्पल कलर के गाउन और हैट में पहुंची हुईं। इस ड्रेस में प्रियंका बहुत ही सुंदर लगी हैं।

मार्कल की शाही शादी

मार्कल की शाही शादी

मार्कल की शाही शादी

 

मार्कल की शाही शादी

मार्कल की शाही शादी

 

LIVE TV