दून बार एसोसिएशन के लिए मतदान पूरा, जानिए कब होंगे परिणाम घोषित

देहरादून। दून बार एसोसिएशन चुनाव के लिए आज मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गए। 11 पदों पर 34 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। देर रात तक परिणाम घोषित होने की संभावना है।

बता दें दून बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर 4, सचिव पद पर 4 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। इसके साथ ही कई ओर पदों के लिए मतदान हो रहे हैं। अब यह देखने वाली बात होगी कि किसकी किसमत चमकती है।

दून बार एसोसिएशन

वैसे दून बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 11 पदों पर 34 प्रत्याशी अपनी किसमत आज़मा रहे हैं। जिसमें करीबन 2900 अधिवक्ता मतदान करेंगे।

यह भी पढ़ें:- जनता दरबार में बोले सीएम योगी, मेरी बदौलत हुआ गोरखपुर का विकास

एसोसिएसन चुनाव के लिए मतदान आज शाम 4 बजे तक होंगे जिसके बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। बार एसोसिएशन चुनाव में जीत हासिल करने वालों की लिस्ट भी आज ही जारी होंगी यानि की नतीजे आज ही घोषित किए जायेंगे।

यह हैं प्रत्याशी:-

अध्यक्ष : राजीव शर्मा (बंटू), मनमोहन कंडवाल, प्रमिला राठौर व अरुण सक्सेना

उपाध्यक्ष : पारितोष बडोनी, वीरेंद्र सहगल, काली प्रसाद भट्ट, आसिफ खान, सत्या डोगरा व विनोद रसिया।

सचिव : अनिल पंडित, अनिल शर्मा, अजय बिष्ट व प्रकाश टी पाल

संयुक्त सचिव : अमित डंगवाल, वंदना मान, भानु प्रताप सिंह सिसौदिया, उत्तम सिंह, प्रभाकर कुमार व सीताराम नौटियाल

लाइब्रेरियन : ललित भंडारी व आरएस भारती

ऑडिटर : अल्पना जदली व जेपी शेरवाल

कार्यकारिणी सदस्य (10 वर्ष) : शैलेंद्र कुमार

कार्यकारिणी सदस्य (7 वर्ष) : रामसूरत ठाकुर, बसंत देव आर्य व आभा बड़थ्वाल

कार्यकारिणी सदस्य (5 वर्ष) : अनुबाला मेहता व अनिल कुमार

कार्यकारिणी सदस्य (3 वर्ष) : जय प्रकाश सिंह, कृष्ण कुमार

कार्यकारिणी सदस्य (3 वर्ष महिला) : दिलराज कौर व अनुपमा ठाकुर

यह भी पढ़ें:-सोलर प्लांट लगाने की तैयारी में रुड़की नगर निगम, खत्म होगी बिजली की समस्या

देखें वीडियो:-

LIVE TV