सोलर प्लांट लगाने की तैयारी में रुड़की नगर निगम, खत्म होगी बिजली की समस्या

रिपोर्ट। विनीत त्यागी

रुड़की। नगर निगम रुड़की अब जल्द ही खुद बिजली तैयार करने का मन बना रही है। जिसके लिए शहर में सोलर प्लांट लगाने की तैयारी की जा रही है। सोलर प्लांट से नगर निगम कार्यालय और आवासीय कॉलोनी में कर्मचारियों को बिजली आपूर्ति की जायेगी जिसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा रहा हैं।

सोलर प्लांट लगाने की तैयारी में नगर निगम

गौरतलब है कि नगर निगम ऊर्जा संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ा रहा हैं। जिसके तहत नगर निगम छतों पर सोलर प्लांट लगाने जा रहा हैं। जिसके लिए निगम के अधिकारियों ने सोलर प्लांट से जुड़ी कंपनियों से संपर्क साधा है ताकि नगर निगम रुड़की 25 किलोवाट का सोलर प्लांट तैयार कर विद्युत उपकरणों को सप्लाई दी जा सके।

यह भी पढ़ें:- घर बनाने से पहले ही घर बसाने की जल्दी, सरकारी योजनाओं पर लटकी तलवार

वहीं नगर निगम रुड़की के सहायक अधिकारी चंद्रकांत भट्ट ने कहा कि भारत सरकार द्वारा सौर ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम सोलर प्लांट लगाने जा रहा है।

शासन से मंजूरी मिलते ही नगर निगम रुड़की सोलर प्लांट पर कार्य शुरू कर देगा। और प्रदेश का पहला नगर निगम रुड़की होगा जो खुद की बिजली तैयार करेगा।

यह भी पढ़ें:-मेघालय-नगालैंड में वोटिंग जारी, तिजित में पोलिंग बूथ पर उग्रवादियों का हमला

देखें वीडियो:-

LIVE TV