आज से 3 दिन भारत में रहेंगे नेपाल के PM ओली, जानिए क्यों खास है ये दौरा

नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली आज (शुक्रवार) तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं। जहां पर वो दोनों देशों के बीच बेहतर रिश्तों को स्थापित करने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा वे पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर नेपाल और भारत के बीच साझेदारी को मजबूत करने पर भी जोर देंगे।

नेपाल के प्रधानमंत्री

पीएम ओली आज सुबह दिल्ली पहुंचेंगे उनके साथ उनकी पत्नी राधिका शाक्य ओली भी साथ रहेंगी। दिल्ली पहुंचने के बाद पीएम मोली का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वो एक भोज कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। भोज कार्यक्रम के बाद ओली भारत में बसे नेपाली समुदाय के लोगों से मुलाक़ात करेंगे।

यह भी पढ़ें : BJP नेता के बेटे के खिलाफ गवाही देने जा रही महिला की हत्या

ख़बरों के मुताबिक़ नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी शर्मा ओली इस दौरे के दौरान भारत पर पुराने 500 और 1000 के नोट बदलने के लिए जोर डालेंगे। अभी तक दोनों देशों के बीच नोटों के आदान-प्रदान पर किसी प्रकार की कोई सहमति नहीं बनी है। बता दें कि इन नोटों की कीमत करीब 950 करोड़ है।

भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक़ पीएम मोदी के साथ नेपाली प्रधानमंत्री ओली एक उच्चस्तरीय वार्तालाप करेंगे। जिसमें शिष्टमंडल के लोग शामिल होंगे। साथ ही कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। जिसके बाद दोनों नेता मीडिया से मुखातिब होंगे।

इसके अलावा के. पी. शर्मा ओली गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू से अपने यात्रा के दूसरे दिन यानी शनिवार को मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ें : कानूनी दांव पेंच में फंसेगी सलमान की जमानत याचिका?, जेल में बिताना पड़ेगा 3 दिन!

जिसके बाद पीएम ओली उत्तराखंड के पंतनगर में स्थित जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भी जाएंगे जहां उन्हें विज्ञान में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा जाएगा। बता दें कि बतौर प्रधानमंत्री ओली पहली बार भारत की यात्रा पर आ रहे हैं जोकि उनकी पहली विदेश यात्रा है।

LIVE TV