जन्माष्टमी व्रत के दौरान अपनी डाइट में शामिल करें यह चीजें, रहेंगे फिट, देखेंगे फ्रेश

आज पूरे भारत में भगवान कृष्ण के जन्मदिन की धूम मची हुई है। आज के दिन भगवान के लिए पूरा जिन व्रत रखा जाता है। आज के दिन लोग भगवान का जन्मोत्सव मनाने के बाद भोग लगाकर ही कुछ ग्रहण करते हैं। इसलिए आज हम आपको स्वाद से भरपूर कुछ स्वादिष्ट व्यंजन खिलाने के बारे में सोच रहे हैं।

जन्माष्टमी व्रत

व्रत रखने के दौरान आप दिनभर में दो से तीन ग्लास ठंडाई पी सकते हैं। इसमें मौजूद बादाम,पिस्ता, काजू, ड्राई फूट्स और इलायची के सेवन से आपको सारा दिन एनर्जी बनी रहती है। साथ ही आपको व्रत रखने की मदद भी मिलती है। इसे पीने से प्रोटीन भी मिलता है।

इस दिन आप विटामिन सी से भरपूर संतरे के जूस का भी सेवन कर सकते हैं। संतरे के साथ-साथ आप अनानास के जूस का भी सेवन कर सकते हैं। आप फलों में बेर और पपीता का सकते हैं। संतरे में एंटी –ऑक्सीडेंट, विटामिन- सी, फॉलेट,बीरा-कैरॉटिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इतना ही नहीं इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है । जो हमारे शरीर को पोषण देता है।

 यह भी पढ़ें:Krishna Janmashtami 2018: इसलिए भगवान कृष्ण को चढ़ाया जाता है छप्पन भोग

इस दिन आप सिंघाड़े और कुट्टू के आटे का भी सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको पूरा दिन ऊर्जा मिलेगी साथ ही आप इन दोनों आटों से तरह-तरह के पकवान बना कर भी व्रत में खा सकते हैं।

एनर्जिक रहने के लिए महाशिवरात्रि के दिन अपने फलाहार में मखाने और मूंगफली को शामिल करें। इसे खाने से पेट हल्काक रहता है और आप पूरे दिन ताजा महसूस करते हैं। मूंगफली विटामिन और मखाने कैल्शियम से भरपूर होते हैं। आप मखाने की खीर बना सकते हैं या मखाने या मूंगफली को फ्राई करके खा सकते हैं।

 

 

LIVE TV