सोते-सोते ये ऑक्टोपस बदलता है रंग और आकार, देखिए हैरतअंगेज़ वीडियो

एक ऑक्टोपस के नींद में रंग बदलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को Buitengebieden नाम के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। वीडियो को अबतक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोते हुए ऑक्टोपस के नींद में रंग बदलते हुए इस वीडियो को देखकर लोग भी हैरान हो रहे हैं।

इस वीडियो में एक सोते हुए ऑक्टोपस को दिखाया गया है। यह सोते समय अपना रंग बदल रहा है और इस वीडियो ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। सिर्फ रंग ही नहीं, ये ऑक्टोपस अपनी बनावट और आकार भी बदल रहा है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, “एक ऑक्टोपस नींद में रंग बदल रहा है।” लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर बहुत खुश हैं। लोगों को वीडियो देखकर यकीन ही नहीं हो रहा कि ऑक्टोपस रंग भी बदल सकता है।

LIVE TV