मोटापा नहीं जंक फूड ही है महिलाओं में इनफर्टिलिटी का बड़ा कारण, जानें वजह

आमतौर पर पिज्जा और बर्गर खाना हर किसी को पसंद आता है। हो भी कोई ना बाहर का खाना किसे पसंद नहीं होता है। बाहर के खान में जो टेस्ट है वह घर के खाने में कहां?  लेकिन ऐसी चीजों का सेवन करना अधिक समय के लिए फायदेमंद नहीं होता है। यह खाना एक समय तो बहुत अच्छा लगता है और खाने के बाद भी इसे खाना से जी नहीं भरता है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि इस तरह का खाना किसी भी गर्भवती महिला को क्यों नहीं खाना चाहिए।

पिज्जा और बर्गर

दरअसल फास्ट फूड में सैचुरेटेड फैट, सोडियम और चीनी की अधिक मात्रा होती है। इन्हीं सब के कारण गर्भवती की अवस्था में शरीर में सेल्स का बनना कम हो जाता है। जो शरीर के लिए बहुत ही खतरनाक साबित होता है। इन्हीं के कारण से महिलाओं में प्रजनन की क्षमता कम हो जाती है। इस तरह का खाना बाहर से देखने में और टेस्ट में काफी अच्छा लगता है लेकिन यह आपके शरीर को अंदर तक खोखला बना देती है।

लीवर में होने वाली ज्यादातर समस्याएं इसी पिज्जा और बर्गर के खाने से होती है। क्योंकि इस तरह के पदार्थो में कई तरह के सॉस पाए जाते हैं जो हमारे शरीर पर अपना खतरनाक असर दिखाते हैं। पिज्जा और बर्गर ज्यादातर मैदे से मिंलकर बना हुआ होता है।

पिज्जा और बर्गर

तंत्र मंत्र से बीमारी ठीक करने के नाम पर मौलवी ने किया महिला से दुष्कर्म

पिज्जा और बर्गर आजकल बच्चों की ही नहीं बल्कि बड़ो की भी पसंद बनती जा रही है। इसी कारण से आजकल बीमारियों की संख्या भी बड़ती जा रही है।

यह बात तो आप सभी को पता ही होगी कि मैदा के बने हुए प्रोडक्ट्स को खान से यह हमारे शरीर की आंतों पर चिपक जाता है। इसके प्रभाव से शरीर को खतरनाक बीमारियों का असर झेलना पड़ता है। इसके कारण ही इंसान को पीलिया जैसी खतरनाक बीमारी होती है जो शरीर को पूरी तरह से कमजोर कर देती है। इस बीमारी का असर सबसे ज्यादा लीवर पर ही पड़ता है। लीवर खान पचाना बंद कर देता है। खाना पचने में दोगुना से भी ज्यादा समय लगता है। अगर इस बीमारी का समय पर इलाज ना कराया जाए तो यह बीमारी काफी खतरनाक हो जाती है।

इस बीमारी में आपको केवल सादा खाना ही खाना चाहिए। आप जितना सादा खाना खाते हैं उतना ही आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

 

LIVE TV