अब बहुत हो गया पार्लर जाना, घर पर ही बनाएं यह फेस मास्क

आजकल की क्या बात करें आज की तो छोटी से छोटी लड़की को भी अपनी रंगत और खूबसूरती की चिंता होती है। आज के समय में छोटी लड़की भी पार्लर जाकर आपने आप को निखारने के बारे में सोचती है। उसे भी अपनी ब्यूटी की उतनी ही चिंता है जितना की किसी बड़ी लड़की को। तो इसलिए आज हम आपको पार्लर को चक्करों से छुटकारा दिलाने के लिए आपको कुछ अलग और खास बताने जा रहे हैं।

फेस मास्क

सोयाबीन जितना खाने में फायदा करता उतना ही यह हमारे रंगत के लिए भी फायदेमंद होता है। आज हम आपको आपकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए सोयाबीन के कुछ रंगत गुणों के बारे मे रूबरू कराने जा रहे हैं।

कैसे बनाएं सोयाबीन मास्क

  • सोयाबीन मास्क बनाने के लिए आधी मुट्ठी सोयाबीन्स को रात में पानी में भिगा दें।
  • सुबह जब ये सोयाबीन फूल जाएं, तो इन्हें पानी से निकालकर अलग रख लें।
  • इस सोयबीन को हल्का दरदरा पीस लें और एक कटोरी में निकाल लें।
  • इस सोयाबीन पेस्ट में थोड़ा सी मलाई और आधा चम्मच हल्दी मिलाएं।
  • अब इसमें एक चम्मच शहद डालें।
  • फेस मास्क

यह भी पढ़ें-शिशु के पेट के बल सोने से हो सकती हैं कई तरह की खतरनाक समस्याएं

सोयाबीन मास्क

सबसे पहले अपने चेहरे को फेसवॉश से धो लें। फिर अपने चेहरे पर यह मास्क लगा लें मास्क हमेशा चेहरे से गर्दन तक लगाएं। चेहरे पर यह मास्क 15-20 मिनट तक जब तक यह मास्क अच्छे से सूख नहीं जाता इसे अपने चेहरे से ना हटाएं। फिर सादे पानी से अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। आपको अपना चेहरा ग्लो करता नजर आएगा।

 

LIVE TV