16 दिसंबर को दिल्ली में फिर दोहराया गया निर्भया कांड

निर्भया कांडनई दिल्ली। राजधानी में पांच साल पहले हुए निर्भया कांड की दर्दनाक यादें अभी धूंधली भी नहीं हुई थी कि 16 दिसंबर को एक बार फिर एक लड़की के साथ सामूहिक गैंगरेप कर उन जख्मों को फिर से हरा कर दिया गया।

जहां 16 दिसंबर को निर्भया की बरसी पर दिल्ली को सेफ बनाने का संकल्प लिया जा रहा था वहीं शालीमार बाग इलाके के एक पार्क में 16 साल की लड़की के साथ निर्भया जैसे कांड को ही दोहराया जा रहा था।

बता दें कि 16 साल की लड़की के साथ तीन लड़को ने दुष्कर्म जैसे संगीन अपराध को अंजाम दिया। आरोपी तीनों लड़के फरार हैं।

यह भी पढ़ें-राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल का बड़ा बयान, कहा- ऐसा होता तो कभी न जीत पाती BJP

वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने विरोध करने पर न सिर्फ लड़की व उसके दोस्त को बुरी तरह पीटा बल्कि खींचकर सुनसान जगह पर ले जाकर उसे बंधक बनाया। तीनों आरोपी ने बारी-बारी लड़की के साथ बलात्कार किया और फिर फरार हो गए। किसी तरह वारदात की जानकारी शालीमार बाग पुलिस को हुई। फिलहाल पीड़ित लड़की को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उसके बयान पर मारपीट, अगवा करने व गैंगरेप समेत पॉक्सो की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी है।

बता दें कि पीड़िता अपने परिवार के साथ शालीमार बाग के हैदरपुर गांव के पास बनी झुग्गियों में रहती है। शनिवार देर शाम इस गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। 16 साल की लड़की अपने दोस्त के साथ पार्क में गई हुई थी जहां आरोपियों ने सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए लड़की के दुष्कर्म को अंजाम दे दिया।

यह भी पढ़ें-RESULT LIVE : गेरुआ रंग में रंगा हिमाचल और गुजरात

जब लड़की के बचाव में उसका दोस्त आयो तो उसे बुरी तरह पीटा गया। आरोपियों ने पीड़िता के साथ भी हाथापाई की। सबसे पहले आरोपियों ने दोनों का मोबाइल छीन लिए। पीड़िता को अंदर सुनसान जगह पर ले जाकर रेप किया। यह पूरी वारदात पीड़िता के दोस्त को बंधी बनाकर उसके सामने अंजाम दी गई।

लड़की के बचाव में जब उसका दोस्त आया तो उसे भी बुरी तरह पीटा गया। आरोपियों ने पीड़िता से भी हाथापाई की। आरोपियों ने सबसे पहले दोनों के मोबाइल छीन लिए। आरोप है कि लड़के को बंधक बना लिया। पीड़िता को अंदर सुनसान जगह पर ले जाकर रेप किया। पूरी वारदात फ्रेंड के सामने अंजाम दी गई। आरोपी जाते वक्त दोनों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

मामले की जानकारी लड़की के परिजनों को मिली। परिवार की सूचना पर ही शालीमार बाग थाने में कंप्लेंट दी गई। सूत्रों का कहना है कि आरोपियों में एक लड़का मोबाइल से विडियो भी बना रहा था।

LIVE TV