भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने यश कुमार संग की सगाई
(कोमल )
Love Story: भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा (Nidhi Jha) और सिंगर-एक्टर यश कुमार (Yash Kumar) ने सगाई कर ली है। अदाकारा निधि झा (Nidhi Jha Engagement) ने हाल ही में अपनी सगाई का वीडियो फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में यश कुमार (Yash Kumar) अपनी लेडी लव निधि झा को परिवार वालों की मौजूदगी में अंगूठी पहना रहे हैं। Nidhi Jha and Yash Kumar की खुशी में नेटीजन्स भी खुश हो रहे हैं, फैंस लगातार एक्टर्स को बधाई दे रहे हैं।

आपको बताते की निधि झा और यश कुमार (Nidhi Jha and Yash Kumar Movies) ने कई भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में साथ काम किया है। यश कुमार और निधि की जोड़ी को दर्शक जितना ऑनस्क्रीन पसंद करते हैं उतना ही रियल लाइफ में भी करते हैं।