PM मोदी के ‘चायवाला’ MEME पर बुरी फंसी कांग्रेस, युवराज से मांगा इस गुस्ताखी का जवाब

चायवालानई दिल्ली। गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिससे अब वह बुरा फंस गई है। कांग्रेस पार्टी यूथ विंग के एक युवक ने मंगलवार को पर्चे बांटे हैं। इनमें प्रधानमंत्री मोदी का ‘चायवाला’ बताकर मजाक उड़ाया गया है।

लेकिन भाजपा ने इसपर तीखी प्रतिक्रिया की है। उसके अनुसार इस हरकत से कांग्रेस का चरित्र उजागर हो गया है। इन पर्चो को ट्विटर पर भी पोस्ट किया गया है। पर्चो में मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे को दिखाया गया है।

मोदी दोनों नेताओं से विपक्ष को लेकर कुछ कह रहे हैं। उन्होंने कुछ गलत उच्चारण कर दिया। इस पर ट्रंप उन्हें बताते हैं कि सही शब्द क्या है। वहीं टेरीजा मे यह कहकर मोदी का मजाक उड़ाती दिखाई गईं हैं कि तुम ‘चायवाले’ क्या जानो? जाओ, चाय बेचो।

हालांकि विवाद बढ़ने के बाद ट्विटर से पर्चे वाली पोस्ट डिलीट कर दी गई। इससे पहले ट्वीट के सामने आने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल किया। उन्होंने लिखा, युवक कांग्रेस की यह हरकत और गरीब विरोधी मानसिकता भारतीय गरीबों के प्रति अपनी मानसिकता को दर्शाता है। युवराज कुछ कीजिए।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आधिकारिक ट्विटर हैंडल की ओर से कहा गया है कि ऐसे ट्वीट हमारे मंत्रियों को परेशान करने के लिए हैं। उधर, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सफाई देते हुए कहा कि कांग्रेस में पीएम और सभी विरोधी नेताओं के सम्मान की संस्कृति है।

ऐक्शन में मोदी सरकार : शीतकालीन सत्र में तीन तलाक रोक पर बिल लाने की तैयारी

यूपी निकाय चुनाव: सीएम योगी आदित्यनाथ ने डाला वोट

LIVE TV