यूपी निकाय चुनाव: सीएम योगी आदित्यनाथ ने डाला वोट

यूपी नगर निकाय चुनावलखनऊ। यूपी नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में 24 जिलों के लिए आज सुबह 7.30 बजे मतदान शुरू हो चुका है। मतदान केंद्रों से लेकर बूथों तक सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुबह से ही लोग बूथों पर मतदान करने पहुंच रहे हैं। अपने गृह जनपद गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मतदान करने पहुंचे और वोट डाला।

ये चुनाव यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस चुनाव में योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद गोरखपुर भी शामिल है। इस चरण में कुल 230 नगर निकाय पर प्रत्याशी के भाग्य का फैसला होगा। इनमें 5 नगर निगम, 71 नगर पालिका परिषद और 154 नगर पंचायत शामिल हैं। मतदान सुबह 7.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

UP निकाय चुनाव:  पहले चरण के लिए 24 जिलों में मतदान जारी

पहले चरण के मतदाता

इस बार निकाय चुनाव में 3.32 करोड़ मतदाता 36,269 मतदान बूथ पर वोट डालेंगे, जिसके लिए कुल 11,389 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बता दें कि पहले चरण में 24 जिलों के 230 स्थानीय निकायों के 4095 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है।

दूसरे चरण के मतदाता

वहीं दूसरे चरण में 3731 मतदान केंद्रों के 11,683 मतदान बूथ पर 1.09 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। दूसरे चरण में 28 जिलों के 189 स्थानीय निकायों के 3601 वार्डों के लिए मतदान होगा।

तीसरे चरण के मतदाता

तीसरे चरण में 26 जिलों के 233 स्थानीय निकायों के 4299 वार्डों के 94 लाख मतदाता 10810 मतदान बूथ पर वोट डालेंगे।

पहले चरण में यहां पड़ रहे हैं वोट

सहारनपुर मंडल में शामली

मेरठ मंडल में मेरठ और हापुड़

​मुरादाबाद मंडल में बिजनौर

बरेली मंडल में बदायूं

बैंक अकाउंट-सिम कार्ड के बाद अब आपकी प्रॉपर्टी पर लगेगा ‘आधार का ग्रहण’, लिंक करना होगा अनिवार्य

अलीगढ़ मंडल में हाथरस और कासगंज

आगरा मंडल में आगरा

कानपुर मंडल में कानपुर नगर

झांसी मंडल में जालौन

चित्रकूट मंडल में हमीरपुर और चित्रकूट

इलाहाबाद मंडल में कौशाम्बी और प्रतापगढ़

लखनऊ मंडल में उन्नाव और हरदोई

फैजाबाद मंडल में अमेठी और फैजाबाद

देवीपाटन मंडल में गोंडा

बस्ती मंडल में बस्ती

गोरखपुर मंडल में गोरखपुर

आजमगढ़ मंडल में आजमगढ़

वाराणसी मंडल में गाजीपुर

मिर्जापुर मंडल में सोनभद्र

LIVE TV