
आप सभी ने आम, लीची, सेब, पपीता, अमरूद के पेड़ो को तो देखा होगा, लेकिन क्या आपने ऐसा पेड़ देखा है जिस पर औरतें उगती हो। इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल है लेकिन दुनिया में एक ऐसा पेड़ भी मौजूद है जिस पर औरतें उगती हैं।

यह अनोखा पेड़ थाईलैंड में उपस्थित है। बताया जा रहा है कि इसके फल का आकार एक महिला के शरीर जैसा होता है। आपको बता दे यह पेड़ और इसके फल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं।

इस अनोखे पेड़ की मान्यता-
इस पेड़ को स्थानीय लोगों ने नैरीफन(Nariphon) नाम दिया हैं और लोगों में इस पेड़ के प्रति गहरी आस्था है। इस पेड़ के साथ बौद्ध मान्यताएं(Buddhist beliefs)भी जुडी हुई हैं।

बौद्ध मान्यताओं(Buddhist beliefs) के अनुसार नैरीफन पेड़ को भगवान बुद्ध ने खुद अपने हाथों से थाईलैंड के हिमाफन के जंगलों में लगाया था और इसी कारण से इस पेड़ पर ऐसे अजीब आकार के फल आते हैं.

दूसरी मान्यता के अनुसार भगवान इंद्र सदियों पहले अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इसी जंगल में रहा करते थे। एक बार भगवान इंद्र की पत्नी फल तोड़ने जंगल में गईं तो कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया था अपनी पत्नी की रक्षा हेतु भगवान ने नैरीफन के 12 पेड़ इस जंगल में तुरंत उगा दिए और उन लोगों को धोखा देने के लिए इस पेड़ पर ऐसे फल लगाए जिनका आकार महिला के शरीर जैसा ही था।
ऐसा कहा जाता है कि इन फलों को राक्षस अपने साथ लेके चले गए थे और जिन राक्षसों ने भी इनके साथ संबंध बनाए वे चार महीने के लिए गहरी नींद में सो गए और धीरे-धीरे उनकी सारी शक्तियां भी चली गई।
यह भी पढ़े-बेहद अनोखा है भारत में मिलने वाला यह खीरा, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश





