मध्य प्रदेश : इन आकर्षणों को देखने के लिए आपको कटनी आना ही चाहिए

भारत में ऐतिहासिक स्थानों का कोई अभाव नहीं है। यहां हर राज्य में आपको कोई न कोई ऐतिहासिक स्मारक देखने को मिल जाएंगे। जब भी घर पर कुछ पल बैठकर घूमने के जगह के बारे में सोचो तो दिमाग काम करना ही बंद कर देता है। अरे तो इसमें परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे स्थान की सैर कराएंगे जिसके बारे में शायद ही आपने कभी सुना हो। आज हम बात करेंगे मध्य प्रदेश के कनटी स्थान के बारे में। आइये जानते हैं यहां पर क्या खास है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकृर्षित करता है।

विजयराघवगढ़ किला

विजयराघवगढ़ किला

कटनी घूमने की शुरुआत आप यहां के इस ऐतिहासिक स्थान से कर सकते हैं। यहां का यह किला पर्यटनों में काफी प्रसिद्ध माना जाता है। इस किले का निर्माण यहां के राजा ने 1826 में करवाया था। इस किले को बनाने में चूना और सैंड स्टोन का प्रयोग किया गया था। इस स्थान पर जाकर आपको ऐसा लगेगा कि मानो आप प्रारंभिक समय में आ गए हैं। ऐसा माना जाता है कि सन 1857 में एक युद्ध में इस किले को काफी हानि पहुंची थी।

जागृति उद्यान

जागृति उद्यान कटनी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां की सैर आपको आनंदित कर देगी। प्रकृति के बीच इस उद्यान में पर्यटक आना खूब पसंद करते हैं। इस स्थल को शहर का एक आरामदायक आशियाना भी कहा जा सकता है। अगर आपने परिवार के साथ अच्छा क्वालिटी समय बिताना पसंद करता चाहते हैं तो इस पार्क की सैर जरूर करें। इस पार्क के अलावा यहां पर साइंस पार्क और डक ट्रेन भी है जहां जाना भी आपको एक अलग अनुभव का अहसास कराएगा।यहां के मुख्य आकर्षणों में साइंस पार्क और डक ट्रेन भी शामिल हैं। टक ट्रेन की सवारी करना बच्चों को बहुत ही पसंद है। इसके अलावा पार्क में खाने-पीने की भी व्यवस्था है।

यह भी पढ़ें: जब जाना हो स्ट्रीट शॉपिंग पर तो कर लें ये तैयारी, मिलेगी फायदे की डील

रूपनाथ

यह कटनी का एक धार्मिक स्थान है। आप यहां के भी दर्शन कर सकते हैं। रूपनाथ यहां के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों में से एक है। इस मंदिर के दर्शन करने लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। इस मंदिर की बहोरीबंद से दूरी महज 3 किमी है। यहां पर भगवान शिव के पांच पंचलिंग हैं। यहां पर एक के ऊपर एक 3 कुंड भी है। सबसे ऊपर राम कुंड, उसके नीचे लक्ष्मण कुंड और सबसे नीचे सीता कुंड बना है। इतिहास बताता है कि यहां पर भगवान राम, मां सीता और भाई लक्ष्मण का आगमन हुआ था।

भिलारी

भिलारी कटनी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में आप भिलारी का भ्रमण कर सकते हैं। यह सैलानियों के साथ पुरातत्त्ववेत्ताओं के लिए भी बहुद हद तक मायने रखता है। इस स्थल पर कई प्राचीन मूर्तियां मौजूद हैं जो इस स्थान को ऐतिहासिक और पौराणिक रूप से खास बनाने का काम करती हैं। भिलारी एक प्राचीन स्थल है जिसे प्राचीन समय में पुष्पावति नगरी के नाम से संबोधित किया जाता था। प्राचीन समय में यहां कई मंदिर मौजूद थे, पर आज यहां एक ही मंदिर मौजूद है, जो भगवान शिव को समर्पित है। इस स्थल से थोड़ी दूर भगवान शिव का एक और मंदिर स्थित है।

यह भी पढ़ें: बारिश के समय शाही डंपलिंग्स से बनाएं मौसम सुहाना

बहोरीबंद

ऊपर दिए गए स्थान के अलावा आप यहां के बहोरीबंद स्थल की सैर भी कर सकते हैं। यह एक ऐसा मंदिर है जहां पर हिन्दू धर्म और जैन धर्म की मूर्तियां रखी है। यहां एक जैन धर्म से जुड़ी संरचना, मंदिर और औलिया पीर की कब्र मौजूद है। इस स्थल पर 12 फुट ऊंची जैन तीर्थंकर शांतिनाथ की प्रतिमा यहां के मुख्य आकर्षणों में शामिल है। इनसब के अलावा आप यहां के उन पत्थरों को भी देख सकते हैं जिन पत्थरों पर भगनाव विष्णु के 10 अवतार का उल्लेख है।

 

 

LIVE TV