धक-धक गर्ल माधूरी दीक्षित ने धड़काया लोगों का दिल, जन्मदिन पर जानें कुछ हिट फिल्में

(अराधना)

लाखों करोड़ों दिलों की धड़कन माधूरी दीक्षित का नाम सबसे उम्दा कलाकारों में शामिल है। जब-जब स्क्रीन पर माधुरी का धक-धक गर्ल आता है, टीवी के सामने कदम खुद ब खुद रुक जाते है। ऐसा है माधुरी की एक्टिंग, डांस और एक्सप्रेशन का जलवा। अपनी दिलकश अदाओं से वह करोड़ों दिलों पर राज करने वाली अदाकारा के देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चाहने वाले बड़ी संख्या में हैं। माधुरी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। 15 मई आज माधुरी दीक्षित के जन्मदिन के मौंके पर जानते है उनकी कुछ हिट फिल्मों के बारे में।

हम आपके हैं कौन- निशा

इस फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म में माधुरी दीक्षित को सलमान खान के ऑपोजिट कास्ट किया गया था। साल 1994 में रिलीज हुई यह फिल्म उनके करियर की सूपरहिट फिल्म है। फिल्म में माधुरी ने निशा नाम की रोल में नजर आई थी। चुलबुली लड़की का यह किरदार लोगों को काफी पसंद आया था। आज भी जब यह फिल्म टीवी पर आती है तो लोग इसे जरूर देखना पसंद करते हैं।

पुकार- अंजलि

यह फिल्म राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म में माधुरी का अलग ही अवतार देखने को मिला था। फिल्म में माधुरी ने निगेटिव रोल निभाया था। इस फिल्म का गाना के सेरा सेरा आज में माधुरी का जबरदस्त डांस आज भी लोगों को पसंद आता है। माधुरी के अलावा फिल्म में अनिल कपूर भी थे।

डेढ़ इश्किया- बेगम पारा

फिल्म डेढ़ इश्किया से माधुरी ने सात साल बाद बॉलीवुड में कमबैक किया था। इससे पहले वह बतौर लीड एक्ट्रेस आजा नचले में दिखी थीं। डेढ़ इश्किया में माधुरी के बेगम पारा के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी और हुमा कुरैशी ने भी काम किया था।

देवदास-चंद्रमुखी

संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में शाहरुख खान एक बार फिर माधुरी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आए थे। यह फिल्म अपने समय की सबसे बड़ी हिट थी। देवदास में पारो के रोल को उन्होंने बखूबी निभाया था। दर्शकों को उनका यह कैरेक्टर काफी पसंद आया था। फिल्म को उस समय ऑस्कर के लिए भी भेजा गया था।

दिल तो पागल है- पूजा

शाहरुख खान की यह फिल्म 1997 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म में माधुरी और करिश्मा कपूर ने भी काम किया था। लेकिन फिल्म में माधुरी के काम की खूब तारीफ हुई थी। दर्शकों ने उनके अभिनय के साथ-साथ उनके डांस को भी काफी पसंद किया था।

LIVE TV