जानिए… वह स्थान जहां कण-कण में बसते हैं ईश्वर  

देवों का वासब्रजभूमि में सभी देवों का वास है, इसलिए यह भूमि तीनों लोकों में महत्‍वपूर्ण है। ब्रजभूमि के गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव में ब्रह्मा-विष्णु-महेश का वास है, इसलिए यह भूमि तीनों लोकों में अपना न्यारा स्थान रखती है। उक्त विचार परिक्रमा मार्ग गोवर्धन स्थित मुकुंद विनोद गार्डन में शिव महापुराण कथा पर प्रवचन करते हुए संत कौशिक महाराज ने व्यक्त किए।

अगर आप का भी जन्म रात में हुआ है, तो आपके अंदर हो सकती है ये अनोखी शक्ति…

उन्होंने बताया कि शिवजी की पिंडी पर एक बेल पत्र चढ़ाने से कोटि कन्यादान का सुफल मिलता है। इस घर में शिवजी की पिंडी पर 24 घंटे तांबे के लोटे से जलधारा प्रवाहित होती हो, उस घर में कैसा भी दोष प्रभावी नहीं रहता।

मथुरा में भूतेश्वर महादेव ने श्रीकृष्ण के प्रकट होने पर सर्वप्रथम स्तुति गान किया। वृंदावन में गोपेश्वर महादेव ने महारास देखने में प्रमुखता पाकर इन स्थानों का गौरव बढ़ाया। इस तरह ब्रज के कण-कण में देवताओं का वास माना गया है।

इससे पूर्व आयोजक कसेरे परिवार के विनोद गर्ग, चारू-कमल गर्ग, चीना-अंकुर गर्ग, ज्योति-अमित गुप्ता, दिव्यांग व लोचन से पं. राजेश शास्त्री ने विधिवत पूजा अर्चना करा तलहटी स्थित गिर्राज महाराज का दुग्धाभिषेक एवं वंदना कर कथा स्थल तक कलश यात्र निकाली। शिव महापुराण ग्रंथ व व्यास गद्दी का पूजन किया।

जानिए नवरात्र और डांडिया का रिलेशन, आखिर क्यों खेला जाता है गरबा?

गर्ग ने बताया कि 16 अगस्त तक कथा प्रति दिन सुबह साढ़े नौ से डेढ़ बजे तक होगी। 15 अगस्त को शाम सात बजे से भजन संध्या होगी, जिसमें प्रख्यात भजन गायक लखवीर सिंह ‘लक्खा’ गायन करेंगे। कथा में ललिता, मदन मोहन गुप्ता, मीरा, सुरेश चंद्र, राजकुमारी शर्मा, विनोद गुप्ता, अजरुन गर्ग, पुरुषोत्तम भाटिया, रामानंद शर्मा, विष्णु प्रसाद टाल वाले, गोवर्धन दास बिजली वाले, रोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

LIVE TV