अगर आप का भी जन्म रात में हुआ है, तो आपके अंदर हो सकती है ये अनोखी शक्ति…

जन्म रात में हुआ हैनई दिल्ली। व्यक्ति का स्वभाव किस तरह का है यह इस बात पर तय होता है कि व्यक्ति बचपन से कैसे माहौल में रहा है।

लेकिन ज्योतिषियों का कहना है कि घर के माहौल के अलावा दूसरी कई चीजें भी व्यक्ति के  स्वभाव पर काफी असर डालती हैं और वो हैं ग्रह।

जातक की कुंडली के ग्रहों से व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बताया जा सकता है।

साथ ही जन्म तिथि और जन्म लेने के समय को देखकर व्यक्ति के बारे में कई बातें बताई जा सकती हैं।

आज हम इन्हीं कुछ खास चीज़ों के बारे में आप को बताने की कोशिश करेंगे कि क्या जन्म का समय किसी इंसान का व्यक्तित्व तय करता है। जो लोग रात में पैदा होते हैं उनके अंदर काफी सारी समस्याओं को हल करने की हिम्मत होती है।

और यही नहीं विज्ञान भी इस बात की पुष्टि करता है। तो चलिए आज हम आपके बतातें है रात में जन्में लोगों के स्वभाव के बारे में कुछ अहम बातें-

ज्योतिषियों के अनुसार, जो लोग रात में जन्म लेते है वो ज्यादा कल्पनाशील होते हैं। इसके साथ ही वो कई तरह की कल्पनाशील कहानियां भी लिख सकते हैं। ये लोग अच्छे फिल्म लेखक, नॉवेल लेखक हो सकते हैं। ये लोग काफी रचनात्मक होते हैं। एक काम को बार-बार करने से इनके काम में निखार आता है।

रात में जन्में लोगों को धीमा संगीत सुनना बेहद पसंद होता है।

रात में जन्में लोगों को किसी भी मुसीबत का शीघ्रता से पता चल जाता है। इन लोगों में किसी भी समस्या का हल निकालने की क्षमता होती है। ये लोग जहां भी रहते हैं, वहां की हर चीज पर इनकी नजर रहती है। ये लोग दिन के मुकाबले रात में ज्यादा अच्छा काम कर सकते हैं।

तनाव मुक्त ऐसा देखा गया है कि जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं उनमें कोर्टिसोल हार्मोन यानि तनाव देने वाला हार्मोन दिन ढलने के साथ बढ़ जाता है। वहीँ रात में जागने वालों के साथ ऐसा नहीं होता है इसीलिए वे तनाव मुक्त रहते हैं।

जनरल इंटेलिजेंस एक अध्यन में पता चला है कि सुबह उठने वाले लोग हो सकता है अच्छे नंबर लाएं, अच्छी नौकरी लग जाएँ लेकिन रात में जागने वाले लोग उनसे कई ज्यादा स्थीर बुद्धि के होते हैं।

सतर्कता रात में जागने वाले लोग भले ही रात में कम नींद लेते हैं लेकिन ये दिन में जल्दी उठने वाले लोगों से ज्यादा सतर्क रहते हैं। यही नहीं एक अध्ययन से भी यह पता चला है कि इन लोगों में किसी चीज़ को ले कर ज्यादा सतर्कता रहती है।

तीव्र बुद्धि एक अध्ययन के मुताबिक रात में जागने वाले लोग तीव्र बुद्धि के होते हैं। वे ज्यादा किताबें तो नहीं पढ़ते लेकिन वे बहुत रचनात्मक होते हैं। वहीँ सुबह जागने वाले लोगों में इन सब की कमी होती हैं।

LIVE TV