लेनोवो ने गूगल के साथ मिलकर अपने ग्राहकों के लिए एक मल्टी फंक्शनल ‘स्मार्ट डिवाइस’ लांच किया है। जो इसके यूजर्स को कई तरह से मदद कर सकता है। इस स्मार्ट डिस्प्ले में गूगल असिस्टेंट इनबिल्ट है, जो यूजर की बात सुनकर जवाब भी देता है और उन्हें तमाम जरूरी चीजें भी दिखाता है।
स्मार्ट डिस्प्ले में गूगल मैप्स, YouTube, कैलेंडर, डुओ और फोटोज जैसे Google के तमाम फीचर्स मौजूद हैं। यह अनोखी स्मार्ट डिस्प्ले डिवाइस देखती भी है और दिखाती भी, बोलती है, सुनती है और टच से भी चलती है। इन खूबियों के साथ ये डिवाइस Amazon Echo को कड़ी टक्कर देगी।
क्या हैं स्पेसिफिकेशन-
फुल एचडी डिस्प्ले – इस स्मार्ट डिवाइस में फुल एचडी डिस्प्ले लगाया गया है जो सभी चीजों को बेहतर तरीके से दिखाता है। यह स्मार्ट डिवाइस एक बड़े टेबलेट की तरह ही दिखाई देता है, जिसके दूसरे साइड में ग्रिल दिया गया है।
डिवाइस पीछे की तरफ से फ्लैट दिखाई देता है जिसके बाईं तरफ एक स्पीकर दिया गया है। 8 इंच वाला वेरिएंट ग्रे और वाईट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है जबकि, 10 इंच वाला वेरिएंट केवल वाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: Pay Tm बनाएगी ‘नया रिटेल’ वर्टिकल, मार्केटिंग क्षमताओं से होगी लैस
प्रोसेसर और कैमरा – इस स्मार्ट डिवाइस से स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 624 एसओसी क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। मेमोरी की बात करें तो यह डिवाइस 2 जीबी रैम और 4 जीबी फ्लैश ई-मल्टीमीडिया मेमोरी कार्ड दिया गया है।
यह डिवाइस वीडियो कॉल्स को भी सपोर्ट करता है, जिसके लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस डिवाइस के कैमरे और माइक्रोफोन को डिसेबल करने के लिए फिजिकल बटन भी दिए गए हैं। इस डिवाइस को आप “Hey Google” वॉयस कमांड के जरिए ऑपरेट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Microsoft से मुकाबले के लिए स्लैक ने हिपचैट को खरीदा
क्या रहेगी कीमत – यह डिवाइस वैसे तो केवल अमेरिका में उपलब्ध है। इसके 8 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 199.99 अमेरिकी डॉलर यानी 13,700 रुपये है जबकि, 10 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 249.99 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 17,250 रुपये है।