जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने पार की सारी हदें, घर में घुसकर दिया इस काम को अंजाम

रिपोर्ट- नदीम सिद्दीकी

मैनपुरी में अपराधियों के दिमाग से पुलिस का ख़ौफ़ खत्म हो चुका है। बेख़ौफ़ अपराधी खुलेआम घटनाओ को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही मामला थाना किशनी क्षेत्र से प्रकाश में आया है।

महिला को मारी गोली

जहां जमीनी विवाद के चलते 4 नामजदों ने महिला के घर पहुँचकर गालीगलौज करते हुए महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर जब पड़ोसी मौके पर पहुँचे, तो आरोपी गालीगलौज करते हुए मौके से फरार हो गए।

घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। महिला का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

दरअसल, पूरा मामला थाना किशनी क्षेत्र के ग्रामवील अर्जुनपुर का है। जहां जमीनी विवाद के चलते महिला के घर मे घुसकर 4 नामजद सरनाम, राजुनाथ, रमेश व रामलखन ने महिला को गोली मारकर घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें:- जलने जा रही थी चिता, पुलिस ने पहुंच कर बाहर निकलवा लिया महिला का शव

पीड़ित के अनुसार, पनारे और जमीन को लेकर दोनों पक्षो में पहले से विवाद चल रहा था, जिसके बाद घर पहुँचे चारों नामजदों ने महिला के पति को गालीगलौज करना शुरू कर दिया, महिला के रोके जाने पर आरोपियों ने महिला को गोली मार दी।

यह भी पढ़ें:- पैसा वसूलने गए ठेकेदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, विधायक के भतीजे पर हत्या का आरोप

आलाधिकारियों के संज्ञान के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV