कर्नाटक चुनाव : कांग्रेस-जेडीएस हुए एक, त्रिशंकु सरकार आने की पूरी उम्मीद

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 का सैंपल माना जा रहा कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती  अंतिम चरण में  चल रही है। मतगणना की शुरूआत में BJP और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर नज़र आ रही थी। जीत के दौड़ में दोनों पार्टियां एक दूसरे को पछाड़ते हुए आगे बढ़ रही थीं। हालांकि अब तक की तस्वीर में किसी भी बहुमत मिलता नहीं दिख रहा। केंद्र पर काबिज भाजपा और अभी तक कर्नाटक पर सत्ता जमाए कांग्रेस के लिए यह चुनाव बहुत अहम  है।

modi-rahul

कर्नाटक में मौजूद कांग्रेस के सीनियर नेता गुलाम नबी आजाद ने पत्रकारों से कहा है कि उनकी देवगौड़ा और उनके बेटे कुमारस्वामी दोनों के साथ फोन पर बात हुई है। उन्होंने बताया कि जेडीएस ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया है।

आजाद ने कहा कि जेडीएस सरकार चलाएगी। उन्होंने आगे कहा कि शाम को गवर्नर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल से कहा जाएगा कि हमारे पास बीजेपी से ज्यादा सीटें हैं।

देखें अब तक के रुझान…

  • बीजेपी : 105
  • कांग्रेस : 77
  • जेडी(एस)+ : 38
  • अन्‍य : 02

गौरतलब है कि कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों पर 12 मई को मतदान हुआ था। आर आर नगर सीट पर चुनावी गड़बड़ी के चलते मतदान रद्द कर दिया गया था तो वहीं जयनगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार के निधन के चलते मतदान टाल दिया गया था।

यह भी पढ़े: कर्नाटक की चुनावी घोषणा से पहले मोदी ने किया सख्त ऐलान, इनके हाथों से छिनी बड़ी जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनावों में हुई हिंसा को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की है। पुलिस फोर्स और स्पेशल फोर्स पर छोटी-छोटी गतिविधियों पर ध्यान रखने को कहा गया क्योंकि मतगणना के दौरान किसी भी तरह की घटना सरकार और चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर देगी।

चुनाव कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि मतगणना लगभग 40 केंद्रों पर सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी। एक घंटे के भीतर रूझान आने शुरू हो सकते हैं और चुनाव परिणाम की तस्वीर देर शाम तक साफ हो जाएंगी। एक्जिट पोल में कंपनियो के अलग-अलग परिणाम सामने आये है इसलिए किसी एक पार्टी को मतगणना से पहले जीत का हकदार नहीं माना जा सकता।

यह भी पढ़े: ‘मोदी सरकार के खिलाफ बन रही है लहर, 2019 में भुगतना पड़ेगा खामियाजा’

आपको बता दें कि चुनाव बाद हुए सर्वेक्षणों में राज्य में त्रिशंकु विधानसभा का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। मुख्य रूप से कांग्रेस-भाजपा की लड़ाई में  पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की जनता दल (एस) ‘किंगमेकर’ बनने की संभावना में दिख रही है।

LIVE TV