BJP ने लांच किया 56 इंची मेनिफेस्टो, महिलाओं को पहनाएंगे मंगलसूत्र

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव होने में अब महज कुछ दिन ही बाकी हैं। ऐसे समय में कोई भी राजनीतिक पार्टी कर्नाटक की जनता को लुभाने में पीछे नहीं रहना चाहती। इस क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से कर्नाटक की जनता के लिए बेहद लुभावने वादों से भरा मेनिफेस्टो जारी किया गया है।

कर्नाटक

कर्नाटक में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी. एस. येदियुरप्पा ने आज (शुक्रवार) सुबह केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की मौजूदगी में घोषणापत्र को जारी किया।

यह भी पढ़ें : ‘जब कांग्रेस जीतती है तो सिर्फ कुछ परिवार चमकते हैं’

मेनिफेस्टो जारी करते हुए बी. एस. येदियुरप्पा ने कहा, “हम अपनी पहली कैबिनेट बैठक में अन्नदाताओं पर एक लाख तक का कर्ज माफ करेंगे। कर्ज राष्ट्रीयकृत बैंकों के हों या सहकारिता बैंकों के, सभी को माफ कर दिया जाएगा”। इतना ही नहीं सिंचाई के लिए विभिन्न परियोजनाओं के तहत 1.5 लाख करोड़ रुपए भी दिये जाएंगे”।

आपको बता दें कि कर्नाटक की 224 विधानसभाओं के लिए 12 मई को चुनाव होने हैं। परिणाम 15 मई को घोषित किए जाएंगे।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कुल 2655 उम्मीदवार मैदान में हैं।  जिनमें 2436 पुरुष और 219 महिला उम्मीदवार हैं। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में 224 बीजेपी से, 222 कांग्रेस और 201 जेडीएस से हैं। अन्य में बसपा से 18, भाकपा से दो, माकपा से 19, राकांपा से 14, पंजीकृत गैर मान्यताप्राप्त पार्टियों से 800 और 1155 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग का ALERT जारी, इन जिलों में 48 घंटे के अन्दर होगा तूफ़ान का ‘तांडव’!

BJP के घोषणापत्र की बड़ी बातें…

  • सूखा प्रभावित क्षेत्रों में 20 लाख किसानों को 10,000 रुपए की मदद।
  • किसानों को पंप सेट के लिए दस घंटे के लिए फ्री बिजली।
  • सिंचाई योजना के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपए।
  • महिलाओं को दो लाख रुपए तक का 1 प्रतिशत ब्याज दर पर कर्ज
  • बीपीएल परिवार की सभी महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन।
  • गौ-हत्या को रोकने के लिए कार्यक्रम चलाया जाएगा।
  • जानवरों के कल्याण के लिए 3000 करोड़ रुपए।
  • 1-2 लाख रुपए मिडिल क्लास और लोअर क्लास की महिलाओं को दिए जाएंगे। (भाग्यलक्ष्मी स्कीम)
  • बीपीएल परिवार की सभी महिलाओं को उनकी शादी के अवसर पर 3 ग्राम का मंगलसूत्र।
  • नौकरी के लिए 250 करोड़ रुपए।
  • हर तालुक में रनिंग ट्रैक और स्विमिंग पूल।
  • 12-अन्नपूर्णा कैंटीन 300 से अधिक खोलने का वायदा।
  • 14-400 ST बच्चों को विदेश में पढ़ाई के लिए स्पॉन्सर।
  • आदिवासी बच्चों को विदेश में शिक्षा
  • राज्यभर में CCTV लगाएंगे

LIVE TV