कमल संदेश यात्रा: लखनऊ में दिनेश शर्मा, वाराणसी में योगी ने दिखाई हरी झंडी, जानें इसके सियासी मायनें

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कमल संदेश बाईक रैली को आज सूबे के 80 लोकसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इसका नेतत्व पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं ने किया।

योगी

लखनऊ में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बाईक पर सवार होकर कमल संदेश रैली का नेतृत्व किया, वहीं इलाहाबाद के फूलपुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बाइक रैली का हिस्सा बने।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में हरी झंडी दिखाकर बाईक रैली को रवाना किया। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से निकली कमल संदेश बाइक रैली लहुराबीर, मलदहिया, सिगरा, नगर निगम, चंदुआ सट्टी, भारतमाता मंदिर, इंग्लिशिया लाइन, तेलियाबाग, अंधरापुल, नदेसर, वरुणा पुल, कचहरी होते हुए जिला मुख्यालय तक जाएगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “हमारे पास मोदी सरकार की साढ़े चार सालों की उपलब्धियां हैं। इन साढ़े चार सालों में देश के अंदर एक नया वातावरण बना है। काशी की सड़कों का जो विकास साढ़े चार साल में हुआ है, उससे काशी को एक नई पहचान मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में काशी में देश के पहले जलमार्ग का शुभारंभ किया है। आज काशी के माध्यम से कई सारी योजनाएं दुनिया तक पहुंच रही हैं।”

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग के लिए हमारी सरकार विकास योजनाएं चला रही है, प्रदेश की भाजपा सरकार में हर किसी का उत्थान हो रहा है।

बलिया में बंदर की गोली मारकर हत्या, मुकदमा दर्ज

बस्ती में आयोजित कमल संदेश बाइक रैली में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र शुक्ल व सांसद हरीश द्विवेदी उपस्थित रहे। वहीं चंदौली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय तो कन्नौज में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल बाइक पर सवार होकर रैली कर रहे हैं।

पुलिस मुठभेड़ में घायल 2 इनामी बदमाश गिरफ्तार, जानें कैसे फंसे चंगुल में

इसके अलावा केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला बाराबंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर हरदोई, पदमसेन चौधरी खीरी, सुधीर हलवासिया रायबरेली, डॉ. राकेश त्रिवेदी सुल्तानपुर, लक्ष्मण आचार्य जौनपुर, शिवनाथ यादव मीरजापुर, नबाव सिंह नागर नगीना, कांता कर्दम सहारनपुर, रंजना उपाध्याय इटावा के साथ-साथ सभी सांसद, मंत्री और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में रैली का हिस्सा बने।

देखें वीडियो:-

LIVE TV