मध्य प्रदेश में पेशाब कांड पर कमलनाथ ने की बीजेपी की आलोचना, आदिवासी समुदाय पर कह गए ये

मध्य प्रदेश में पेशाब करने की घटना के बाद कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कहा, ”कांग्रेस पार्टी आदिवासी समुदाय के साथ है और उन्हें न्याय दिलाकर रहेगी।” कमल नाथ ने कहा कि यह घटना आदिवासी अस्मिता पर हमला है और टंट्या मामा और बिरसा मुंडा जैसी महान हस्तियों का अपमान है।

पेशाब कांड को लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है। मध्य प्रदेश के सीधी में पेशाब कांड पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि यह घटना आदिवासी अस्मिता पर हमला है और टंट्या मामा और बिरसा मुंडा जैसी महान हस्तियों का अपमान है। कमलनाथ ने यह टिप्पणी एक वीडियो क्लिप में की जो बुधवार को उनके कार्यालय द्वारा जारी की गई थी। वीडियो में कमलनाथ को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “आज मैं मध्य प्रदेश के आदिवासियों के अपमान की घटनाओं से बहुत दुखी हूं। एक भाजपा नेता (प्रवेश शुक्ला) द्वारा एक आदिवासी व्यक्ति पर पेशाब करने का वीडियो देखकर कोई भी परेशान हो जाता है। क्या भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं पर सत्ता का असर इस हद तक हो गया है कि वो इंसान को इंसान नहीं समझ रहे हैं?”

यह घटना आदिवासी अस्मिता पर हमला है। यह घटना टंट्या मामा और बिरसा मुंडा जैसी महान विभूतियों का अपमान है। यह घटना मध्य प्रदेश के करोड़ों आदिवासियों का अपमान है। मैं भाजपा के नेतृत्व वाली शिवराज सरकार को चेतावनी देता हूं कि वह आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचारों को सरकारी संरक्षण देना बंद करे। कांग्रेस पार्टी आदिवासी समुदाय के साथ है और उन्हें न्याय दिलाकर रहेगी।

LIVE TV