यूं ही किसी भी दिन कुछ भी खरीद लेना लाता है अशुभता, आज जानें किस दिन क्या खरीदें

कुछ लोगों को भाई शॉपिंग का कुछ लोगों को शॉपिंग का इतना इतना शौक होता है कि वह दिन-रात, सोते-जागते बस शॉपिंग की खबर के बारे में सोचते हैं। वह लोग कई बार बड़े ही शौक से चीजें खरीद कर लाते हैं। लेकिन कई बार आपके मन की चीज आपके साथ ज्यादा समय तक नहीं रह पाती हैं। ज्योतिष के अनुसार जीवन में शुभता और अशुभता होती है। इस सब चीजों का रंग, दिशा और दिन से भी फर्क पड़ता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस दिन किस वस्तु को अपने घर लेकर आए।

खरीद

 रविवार

रविवार का दिन सूर्य देवता का दिन माना जाता है। इस दिन सभी विधि और विधान से सूर्य देवता की पूजा की जाती है। इस लाल वस्तुएं,गेहूं, पर्स, दवाएं, कैची लेना शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं इस दिन आंखों से संबंधित सामान लाना भी शुभ माना जाता है। इस दिन कभी भी फर्नीचर,हार्डवेयर का सामान, वाहन का सामान नहीं लेना चाहिए।

खरीद

सोमवार

सोमवार का दिन भगवान शिव के लिए जाना जाता है। वैसे तो इस दिन आप कुछ भी लेकर आए आपके लिए ठीक ही रहेगा लेकिन फिर भी अगर आप इस दिन चावल, मीठाइयां, दूध, बर्तन आदि सामान लेना आपके लिए अच्छा माना जाता है। वहीं इस दिन स्टेशनरी, कला संबंधी चीजें, म्युजिक से जुड़ी चीजें, खेल का सामान, कंप्यूटर, मोबाइल आदि नहीं खरीदना चाहिए।

मंगलवार

यह शुभ दिन जीवन के अमंगल को दूर करके मंगलमय बनाने वाले बजरंगबली को समर्पित है। इस दिन किचन का सामान, लाल रंग की वस्तुएं, ज्वलनशील उत्पाद और प्रॉपर्टी खरीदना शुभ माना जाता है। मंगलवार को जूते भूलकर न खरीदें। साथ इस दिन लोहे का सामान,फर्नीचर, मोबाइल आदि की खरीददारी से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें- असम जाकर भी हामरेन नहीं गए तो आपका जाना रहा बेकार

बुधवार

बुधवार के दिन भगवान गणेश का दिन माना जाता है। इस दिन को भगवान गणेश जी की कृपा से शुभता का दिन माना जाता है। यह दिन गणपति और सरस्वती का दिन माना जाता है। इस दिन स्टेशनरी, कला में प्रयोग होने वाली वस्तुएं, गाड़ी और घर के सजावट की सामान की खरीदारी करनी चाहिए। बुधवार के दिन चावल, दवाएं, ज्वलनशील पदार्थ वाली चीजें, बर्तन, एक्वेरियम आदि की खरीददारी से बचना चाहिए।

खरीद

गुरुवार

यह दिन नारायण को समर्पित दिन है। इस दिन को इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस दिन प्रॉपर्टी से जुड़ी हुई चीजें भी खरीदी जा सकती हैं। इस दिन आंखों से जुड़ी हुई चीजें चश्मा,काजल, आंख के मेकअप का सामान नहीं खरीदें। इस दिन कोई भी नुकीली चीजें ना खरीदें।

यह भी पढ़ें- Radha Ashtami 2018: जानिए व्रत का महत्व और पूजा की विधि

शुक्रवार

यह दिन देवी लक्ष्मी जी का होता है। इस दिन को बेहद ही खास माना जाता है। इस दिन आपको जरूरत हैं कि आप चमड़े से बने सामान को ही खरीदें। पर्स, बेल्ट, जूते आदि और सौंदर्य प्रसाधन के सामान खरीदना शुभ होता है। इस दिन आप घर में सजावत का सामान भी खरीद सकते हैं। शुक्रवार के दिन किचन और पूजा-पाठ संबंधी सामान खरीदने से बचना चाहिए। साथ ही साथ वाहन के कलपुर्जें भी न खरीदें।

शनिवार

शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना जाता है। इस दिन खास रूप से शनिदेव की पूजा की जाती है। शनिदेव की कृपा से आप इस दिन किचन का सामान, पूजा-पाठ का सामान खरीदने से बचना चाहिए। अगर आप इस दिन सरसों का तेल,नमक और चमड़े से बनी वस्तुओं को खरीदते हैं तो आपसे शनिदेव नाराज हो सकते हैं।

 

LIVE TV