युवाओं को नहीं मिलेगी चाचा नेहरू से ‘शिक्षा’, सरकार ने तैयार किया मसौदा

युवाओंनई दिल्ली। मोदी सरकार जल्द ही कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में है। देश में युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए काम करने वाली संस्था नेहरू युवा केंद्र संगठन से ‘नेहरू’ शब्द हटाना चाहती है। इसके लिए खेल और युवा मामलों के मंत्रालय ने प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है।

खेल और युवा मामलों के मंत्रालय के तैयार किए इस मसौदे को बस केन्द्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने का इंतजार है। वर्तमान केन्द्र सरकार इस संस्था का नाम बदलकर अब नेशनल युवा केन्द्र संगठन करना चाहती है। कम पढ़े लिखे युवाओं का व्यक्तित्व विकास करने के मकसद से इस संस्था की शुरुआत 1972 में हुई थी।

यह भी पढ़ें : 2010 में ठुकराए चेक को अब लेंगे सीएम नीतीश कुमार

पहले इस संस्था ने देश के 42 जिलों में अपना काम काज शुरू किया लेकिन 1986-87 में जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे। तो इस संगठन का काम देश के 311 जिलों में चलने लगा। राजीव गांधी के काल में इस संस्था को एक सोसायटी के रुप में रजिस्टर्ड किया गया।

केन्द्र द्वारा तैयार किये गये प्रस्ताव में नेहरू शब्द को हटाने के कई तर्क दिये गये हैं। प्रस्ताव के मुताबिक ये संस्था अब राष्ट्रव्यापी बन गई है और देश के 623 जिलों में काम कर रही है। इसके अलावा इस संस्था के जरिये अब शहरी युवाओं को भी प्रशिक्षण मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : पूर्वज करेंगे सभी मनोकामनाएं पूरी, पितृपक्ष में रखें इन बातों का ध्‍यान

इसके अलावा खेल मंत्रालय का कहना है कि इस योजना के तहत सूचनाओं के प्रसारण का भी काम किया जाता है और ये संगठन नरेन्द्र मोदी सरकार की योजनाओं जैसे स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, नमामि गंगे जैसी योजनाओं के बारे में देश भर में जागरुकता फैलाती है। इसलिए सरकार अब इसका नाम बदलकर नेशनल युवा केन्द्र संगठन रखना चाहती है।

LIVE TV