2010 में ठुकराए चेक को अब लेंगे सीएम नीतीश कुमार

नीतीशनई दिल्ली। महागठबंधन को किनारा कर एनडीए के साथ आकर बिहार में फिर से सीएम बने नीतीश कुमार ने ऐंठन किनारे रख दी है। नीतीश कुमार गुजरात सरकार द्वारा मदद के तौर पर दिए जा रहे पांच करोड़ रुपए लेने के लिए राजी हो गए हैं। ये पैसे राज्य में आई बाढ़ के लिए दिए जा रहे हैं।

गांधीनगर में सरकारी अधिकारियों ने बताया कि नीतीश कुमार ने 2010 में मदद के तौर पर दी जा रही इतनी ही रकम को वापस कर दिया था। उस वक्त नरेंद्र मोदी गुजरात की सत्ता पर आसीन थे।

यह भी पढ़ें : म्यांमार : आज आंग सान सू की से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी, रोहिंग्या मुसलमानों पर हो सकती है चर्चा

लेकिन अब बिहार सीएम फिर से पुराने साथियों के साथ आ गए हैं। नरेंद्र मोदी भी अब गुजरात से निकलकर देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं। बिहार में आई बाढ़ के बाद मोदी वहां दौरे के लिए भी गए थे। अब उन्होंने मदद के तौर पर 500 करोड़ रुपए दिए हैं।

दरअसल, बिहार की मदद वाली बात एक विज्ञापन द्वारा लोगों को बताई जा रही थी जो कि नीतीश को पसंद नहीं आई। फिर वे डिनर में शामिल नहीं हुए और पांच करोड़ रुपए भी लौटा दिए गए।

उसके तीन साल बाद नीतीश ने बीजेपी के साथ अपना 17 साल पुराना गठबंधन तोड़ लिया था। यह सब मोदी के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित होने के बाद किया गया था।

LIVE TV