जौनपुर: संदिग्ध हालत में मिला विवाहिता का शव, बहन ने लगाया हत्या का आरोप

जौनपुर में जलालपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया की युवती ने फन्दा लगाकर जान ख़ुदकुशी की है, मगर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया।

राजेपुर गांव निवासी मोलई अपने पुत्री मोनिका की शादी आठ साल पहले विशुन मझवारा निवासी रंजीत कुमार गौतम पुत्र कामता प्रसाद के साथ किया था। युवती का पति फूलपुर में काम करता है। उसकी पत्नी गांव में सास ससुर व बच्चों के साथ रहती थी। सोमवार की रात उसकी मौत हो गई। पति रंजीत ने पुलिस को बताया कि मोनिका ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। मौके पर पहुंचे मोनिका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। थाने पर मृतका की बहन ममता ने तहरीर दी और आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद ही मेरी बहन के ससुराल वाले शादी में दिए गए उपहार से संतुष्ट नही थे। इसी बात को लेकर वे उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

ममता ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। माेनिका का एक पुत्र और एक पुत्री है। मामले में थानाध्यक्ष जलालपुर रमेश यादव ने बताया की विवाहिता की मौत फंदे से लटकने से हुई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LIVE TV