#bigboss11: 4 साल में पहली बार दिखा ऐसा नजारा, हंस पड़ा सलमान का जल्लाद

जल्‍लादमुंबई। बिग बॉस के घर में का कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। ऐसा बिग बॉस के 4 साल के इतिहास में पहली बार हुआ। बिग बॉस के सीजन 7 से सलमान खान के अलावा ‘जल्‍लाद’ का किरदार भी शो का हिससा बना हुआ है। 4 साल से शो के किसी भी सीजन में जल्‍लाद हंसता या मुस्‍कराता नहीं नजर आया लेकिन इस ‘वीकेंड के वार’ पर कुछ ऐसा हो गया कि जल्‍लाद हंस पड़ा।

जल्‍लाद को हंसते हुए देखकर घर के बाकी लोग भी हंसने लगे थे। 4 साल में पहली बार ऐसा नजारा दिखा है। बीते दिन घर में कुछ ऐसा हुआ कि जल्‍लाद की हंसी छूट गई। इतना ही नहीं जल्‍लाद इस कदर हंसते हुए नजर आया कि वह खुद को कंट्रोल ही नहीं कर पा रहा था।

बीते दिन ‘वीकेंड के वार’ में सलमान खान ने घरवालों को एक टास्क दिया। इस टास्क में घरवालों की एक जोड़ी बनाई गई। इस जोड़ी में एक लड़का और एक लड़की थी। टास्क के दौरान पहली जोड़ी बनी आकाश और बंदगी की।

यह भी पढ़ें: ‘फन्‍ने खां’ के सेट पर हुआ हादसा, घायल हुईं…

असल में टास्क था की, आप अगर अपने जोड़ीदार की किसी बात के सवाल पर हां बोलेंगे तो वो बच जाएगा। वहीं अगर जवाब में आपने ना बोला तो उसकी वैक्सिंग होगी। इस टास्क के दौरान जल्लाद घर के अंदर मौजूद था और वही वैक्स कर रहा था। इस टास्क के दौरान कुछ ऐसा हुआ की जल्लाद हंस पड़ा।

यह भी पढ़ें: संजीव कुमार के निधन के 8 साल बाद तक रिलीज हुई ये फिल्‍में

जब आकाश ददलानी का वैक्स हो रहा था तब आकाश के बाल बस सीने पर थे। वहां पर जब वैक्स स्ट्रिप लगा कर उखाड़ी गयी तो आकाश दर्द से चिल्लाने लगा। आकाश की इस हरकत को देख जल्लाद भी हंसने लगा। यह वाक्या इतिहास में पहली बार हुआ जब जल्लाद हंसने लगा। जी हां, जल्लाद की हंसी देखकर खुद सलमान खान भी हैरान रह गये।

सलमान खान ने घर वालों पर दोष भी डाल दिया कि घरवालों ने उनके जल्लाद को बदल डाला। घरवालों ने भी जल्लाद की इस हंसी को देखकर खूब ठहाके लगाए और पूरा घर हंसी से खिल उठा। हमेशा सीरियस रहने वाला और सलमान की गुदगुदी पर भी न हंसने वाला जल्लाद काफी देर तक हंसता रहा और कैमरे से मुंह छुपाता रहा। लेकिन ये बिग बॉस का घर है, यहां आखिर कुछ छुप नहीं सकता।

LIVE TV