इतनी आसानी से यह आपका पीछा नहीं छोड़ेंगे, करने पड़ेगें कुछ बड़े उपाय

मच्छरों के आंतक से हर कोई परेशान है। खासतौर पर इस मानसून के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियां बढ़ती ही जा रही हैं। मच्छर केवल आपकी नींद में ही बीच में नहीं आते हैं बल्कि यह आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचाते हैं। खास बात यह है कि यह साफ पानी में ही पनपते हैं। जिसके कारण इनके बढ़ने की उम्मीद भी बढ़ती जाती है। इसलिए आज हम आपको इन खतरनाक मच्छरों से छुटकारा दिलाने के बारे में बताने जा रहे हैं।

मच्छरों

नीम

नीम में वायरल, बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता होती है। जिस वजह से लोग नीम का इस्तेमाल घर में मच्छरों को भगाने के लिए करते हैं। इतना ही नहीं इसकी स्मेल से भी मच्छर घर से दूर भागते हैं। इसके लिए आपको नीम और नारियल की बराबर मात्रा को एक साथ मिलाकर अपने शरीर पर लगाएं फिर देखिएं 8 घंटों तक एक भी मच्छर आपके पास नहीं आएंगा।

कपूर

कहते कपूर में सबसे ज्यादा औप सबसे तेज मच्छरों को दूर करने की क्षमता होती है। इसके लिए बस कमरे में एक प्लेट में थोड़ा सा कपूर जला लें या तो कपूर को पानी के साथ रखकर कमरा बंद कर दें। जब आप कमरे में आएंगे तो जदेखेंगे कि कमरे में एक भी मच्छर नहीं हैं।

तुलसी

तुलसी की पत्ती में भी ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जिसकी वजह से आपको मच्छरों को भगाने में मदद मिलती है। साथ ही यह सिर्फ मच्छर को भगाता नहीं है बल्कि उन्हें घर में घुसने भी नहीं देता है।

लहसुन

लहसुन मच्छरों को भगाने के लिए एक अच्छा बिकल्प है। इसके आपको लहसुन को पीसकर गर्म पानी में उबालना है। फिर इसे पूरे घर में छिड़क देना है। आप चाहें तो इसे अपने शरीर पर भी छिड़क सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने बताये अपने सीक्रेट ब्यूटी टिप्स

लैवेंडर

लैवेंडर की खुशबू इतनी तेज होती है कि मच्छर उसे सूंघ कर कांट नहीं पाते हैं। इसलिए कमरे में लैवेंडर का फ्रेशनर इस्तेमाल करेंगे तो मच्छर भी नहीं रहेंगे और कमरा भी महकेगा।

नींबू

नींबू और युकलिप्सटस के तेल को मिला कर त्वचा पर लगाएंगे तो मच्छर पास नहीं आएंग। इसमें न सिर्फ कीड़े मकौड़ो को दूर भगाने की खासियत होती है बल्कि ये एंटीसेप्टिक की तरह भी काम करता है।

यह भी पढ़ें: टीचर और स्टूडेंट के बीच का रिश्ता ऐसे बनता है मजबूत

पुदीना

पुदीने की मनमोहक खुशबू हर किसी को पसंद आता है। इससे मच्छर भी भाग जाते हैं यह शायद ही किसी ने सोचा हो। इससे मच्छरों को भगाने के लिए आपको चाहिए कि आप इसका पौधा अपने घर में रख लें। या फिर आप पुदीने के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

 

LIVE TV