पुलिस प्रशासन में हुआ बड़ा फेरबदल, 13 आईपीएस के हुए तबादले  

आईपीएस अफसरों के तबादलालखनऊ। बीते दिनों उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये थे। इसी के क्रम में सीएम योगी ने 13 आईपीएस अफसरों के तबादला कर दिए है। इन अधिकारीयों में कुछ को तैनाती भी मिल गई है।

यह भी पढ़ें:- अखिलेश ने पीएम मोदी पर कसा तंज, पूछा – गुजरात से ही क्यों चलाई बुलेट ट्रेन?

इनको यहां मिली तैनाती :

शासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में 13 आईपीएस अफसरों के तबादले किये गए हैं।

इनमें सुजीत पांडेय को आईजी दूर संचार बनाया गया है। राजा श्रीवास्तव को आईजी रेंज आगरा बनाया गया है। मनोज तिवारी को डीआईजी कार्मिक बनाया गया है। आदित्य मिश्रा को एडीजी यूपी-100 का चार्ज दिया गया है। एसके माथुर को एडीजी प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजीव कृष्ण को एडीजी मुरादाबाद अकादमी की जिम्मेदारी मिली है।

नासिर कमाल को डीजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन बनाया गया है। आलोक प्रसाद को डीजी एसआईटी का चार्ज मिला है। जबकि अशोक मुथा जैन केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे।

यह भी पढ़ें:-अभी-अभी: मंदिर को लेकर भिड़े हिन्दू-मुस्लिम, विवादित स्थल पर रोका गया निर्माण कार्य

साथ ही आईपीएस सुभाष चंद्र दुबे बहाल किये गए और आईएएस एनपी सिंह बहाल किए गए हैं। दोनों अफसर सहारनपुर हिंसा में सस्पेंड हो गए थे।

देखें वीडियो:-

LIVE TV