IPL 2022 GT vs MI: आज गुजरात-मुंबई के बीच होगा घमासान , क्या मुंबई बचा पाएगी अपनी साख?

( रितिक भारती )

IPL 2022 का 51वां मैच आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा। गुजरात का सामना प्लेआफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई से होगा। मुंबई के पास खोने के लिए अब कुछ नहीं है ऐसे में वो अपनी साख बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी। टीम अब तक खेले गए मैचों में केवल एक जीत दर्ज कर पाई है दूसरी तरफ नई-नवेली गुजरात की टीम प्वाइंट्स टेबल के टाप पर है और लगभग प्लेआफ में अपनी जगह बना चुकी है। इस मैच में रोहित शर्मा की टीम की प्रतिष्ठा दांव पर होगी।

आईपीएल के 15वें सत्र में मुंबई का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। वह केवल एक मैच जीत पाई है। गुजरात ने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 8 विकेट पर 143 रन बनाए थे। इसके बाद पंजाब किंग्स ने 2 विकेट खोकर 16 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। साई सुदर्शन के अलावा उस मैच में गुजरात के सभी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए थे। सुदर्शन ने 50 गेंदों पर नाबाद 65 रन की पारी खेली. वहीं,  मुंबई ने अपने पिछले मैच में राजस्थान को हराकर खाता खोला। उस मैच में सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़ा था। ऐसे में गुजरात टीम यहां कमजोर दिख रही मुंबई के सामने जीत दर्ज कर प्लेआफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी।

आईपीएल-2022 का 51वां मुकाबला आज यानी 6 मई शुक्रवार को खेला जाना है। यह मैच के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 7.30  बजे से शुरू होगा और टॉस 7 बजे होगा।

टीमें।

Gujarat Titans

हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, लोकी फर्ग्युसन, प्रदीप सांगवान, अल्ज़ारी जोसेफ।

Mumbai Indians

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, किरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, राइली मेरेडिथ, ऋतिक शौक़ीन, जसप्रीत बुमराह और कुमार कार्तिकेय।

LIVE TV