पति-पत्नी के रिश्तों पर तेज़ाब की छींटे, ज़िन्दगी की जंग में जूझ रही पीड़ित महिला

रिपोर्ट- नीरज कुमार सिंघल

सहारनपुर। सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र गणपति विहार में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बीती रात एक पति ने ही रिश्तों को तार-तार करते हुए अपनी ही पत्नी पर तेजाब फेंक दिया।

तेज़ाब

जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे परिचित ने गंभीर अवस्था मे महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया।

इसके बाद एसिड अटैक की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिटी मजिस्ट्रेट के सामने महिला के बयान दर्ज करवा कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

बता दें गणपति विहार में रहने वाली पीड़ित महिला की शादी 6 वर्ष पूर्व छजपुरे निवासी फैजान से हुई थी। जिसके बाद पीड़ित महिला के पति ने एक और शादी कर ली। दूसरी शादी के बाद से फैजान पीड़ित को लगातार परेशान कर रहा था।

वहीँ पीड़ित का आरोप है कि उसके पति ने उसे फ़ोन कर बाहर बुलाया व अपने भाई और जीजा के साथ मिलकर पीड़ित पर तेजाब फेंक दिया और महिला को तड़पते छोड़ मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ेंल:- नहीं थम रहा बच्चों के लापता होने का सिलसिला, जांच में जुटी पुलिस

वहीँ जिला अस्पताल एमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. बीडी शर्मा ने बताया कि महिला 18 प्रतिशत जल चुकी है। महिला के हाथ, पेट व छाती केमिकल बर्न है। जिससे महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:- 1984 सिख दंगो को लेकर दिए गए अपने बयान में फंस गए राहुल गांधी

वहीँ महिला को सर्जन की निगरानी में अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV