हिमाचल में इन स्टार प्रचारकों के जरिए भाजपा पार लगाएगी अपनी चुनावी नैया

हिमाचल विधानसभा चुनावोंनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए रविवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। चुनाव प्रचारकों की सूची को भाजपा हाईकमान की ओर से फाईनल किया गया है। इस सूची में सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दूसरे नंबर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हैं इनके अलावा भी 20 बड़े नेताओं के नाम स्टार प्रचारकों की सूची में रखे गए हैं।

इस सूची में जिन नेताओं को जगह दी गई है उनमें केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, स्मृति ईरानी, निर्मल सिंह, जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह, योगी आदित्यनाथ, अनुराग ठाकुर, राम स्वरूप शर्मा, राम सिंह और संबित पात्रा जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं। वहीं राज्य में प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस पार्टी अभी तक अपने स्टार प्रचारकों के नाम तय नहीं कर सकी है।

हिमाचल चुनाव : धूमल सुजानपुर और ऊना से लड़ेंगे सतपाल, भाजपा ने जारी की 68 उम्मीदवारों की सूची

बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा हिमाचल चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद बीजेपी ने सभी 68 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को सुजानपुर से और सतपाल सत्ती को उना से टिकट दिया गया है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखराम के पुत्र अनिल शर्मा को पार्टी ने मंडी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब हो कि अनिल शर्मा हाल ही में कांग्रेस से पाला बदलकर भाजपा में शामिल हुए हैं।

हिमाचल चुनाव में बीजेपी की नैया पार लगाएंगे उत्तराखंड के नेता

भाजपा की ओर से जारी की गई इस सूची में चूड़ा से हंसराज, भारमौर से जिया लाल कपूर, इंदोरा से रीता धीमान, डलहौजी से डी एस ठाकुर, भतियात से विक्रम सिंह जरयाल, चम्बा से पवन नैयर, नुरपूर से राकेश पठानिया, फतेहपुर से कृपाल परमार, जावली से अर्जुन सिंह ठाकुर, जयासिंहपुर से रवीन्द्र धीमान, सुला से विपिन सिंह परमार, जसवान प्रगपुर से विक्रम सिंह, नग्रोटा से अरुण कुमार के नामों पर भी मुहर लगी है।

LIVE TV