प्लास्टिक के इस्तेमाल पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

अनिल सनवाल

अल्मोड़ाप्लास्टिक बंद करने को लेकर हाईकोर्ट भी सख्त है। तो वहीं सरकारों द्वारा भी प्लास्टिक को बन्द करने के लिए कई दावों के साथ  करोड़ों रूपया प्लास्टिक इस्तेमाल नही करने के अभियान के नाम पर खर्च किया जा रहा है। जिसको लेकर कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है।

प्लास्टिक के इस्तेमाल

उसके बाद भी प्लास्टिक का इस्तेमाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पर्यावरण दिवस नजदीक आते ही विभिन्न संस्थाऐं, पर्यावरण प्रेमी प्लास्टिक के प्रयोग न करने का संदेश दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- देहरादून में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच देखने आए सीएम, भारत नहीं इन टीमों के बीच हुआ मुकाबला

प्लास्टिक के इस्तेमाल पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग लगातार बढ़ रहा है, सरकार को चाहिए कि वह प्लास्टिक बनाने वाली फैक्ट्रियों को ही बन्द कर दे।

उनके अनुसार अगर फैक्ट्रियों से प्लास्टिक व पोलीथीन बनेगा ही नहीं तो उपयोग में कहां से आएगा। प्लास्टिक बंद होगा तो तभी हम पर्यावरण को बचा पाएंगे।

यह भी पढ़ें:- श्मशान के रास्ते में आया NHAI, सैंकड़ों ग्रामीणों ने काटा बवाल

प्लास्टिक बंद होगा तभी हम अपनी नदियों, नालों, व शहर को बचा पाएंगे। और सभी को तनमन से काम करना पड़ेगा जिससे कि प्लास्टिक से होने वाले नुकसान से देश को बचा सके।

देखें वीडियो:-

LIVE TV