धनतेरस पर ये खास चीजें जरुर खरीदें, घर में निवास करेंगी माँ लक्ष्मी   

धनतेरस पर खासधनतेरस और दिवाली को लेकर लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी है। धनतेरस आज 17 अक्टूबर को मनाया जा रहा है तो वहीं दिवाली 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी। धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस दिन सोना और चांदी खरीदना शुभ होता है। लेकिन सोने और चांदी के आलावा और भी ऐसी कई चीज़ें हैं जिन्हें खरीदना इस दिन शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि धनतेरस वाले दिन इन पांच चीजों को खरीदने से घर में बरकत होती है और खुशियां बढ़ती हैं।

यह भी पढ़ें:- इस धनतेरस राशि के अनुसार करें खरीदारी, मिलेगी तेरह गुना वृद्धि

  1. लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति: धनतेरस के दिन लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति खरीदना शुभ होता है। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन मूर्ति खरीदने से घर में सुख और समृद्धि आती है।
  2. बर्तन और जेवर खरीदना: धनतेरस पर सोने चांदी के जेवर और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। अगर बजट सोने के जेवर और चांदी के बर्तन खरीदने की इजाजत न दे तो स्टील और पीतल के बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है।
  3. झाड़ू खरीदना: धनतेरस के मौके पर झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर जाती है और साफ सुथरे घर में लक्ष्मी का आगमन होता है।
  4. नमक खरीदें : ऐसी मान्यता है कि धनतेरस वाले दिन नमक लाने से घर में धन का आगमन होता है और सुख शांति घर में आती है। धनतेरस पर नमक खरीदना शुभ माना जाता है।
  5. रुद्राक्ष खरीदना भी होता है अच्छा: धनतेरस वाले दिन रुद्राक्ष खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस वाले दिन रुद्राक्ष खरीदने से आपके जीवन के कष्ट दूर होते हैं। और घर में खुशहाली आती है।
LIVE TV