इस तारीख से शुरू हो रहा है रमज़ान, मुस्लिम धर्मगुरु ने बताया कब दिखाई देगा चांद

चांद नज़र आने पर रमज़ान के महीने की शुरुआत हो जाती है। इसके साथ साथ मस्जिदों में तरावीह का दौर शुरू हो जाता है। चांद दिखने के बाद अगले दिन पहला रोज़ा होता है।

बताया जा रहा है इस बार रमज़ान का चांद बुधवार यानि कि 22 मार्च को देखा जाएगा। चांद दिखाई देने के साथ ही रमज़ान महीने की शुरुआत हो जाएगी। चांद कमेटियां रमज़ान महीने की तारीख का ऐलान करेंगी। बता दें कि महिलाओं की तरावीह के लिए जामा मस्जिद ईदगाह लखनऊ में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने लोगों से अपील की है कि रमज़ान महीने में खूब इबादत और रोज़े रखें। इस मुबारक महीने में एक कुरान जरूर सुनें।

गौरतलब है कि इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान 30 दिन तक चलेगा। मुस्लिम समुदाय रमजान के महीने की तारीख का इंतजार कर रहा था। चांद दिखने के साथ 22 या 23 मार्च से रोजे रखे जाएंगे। रमजान को इबादत का महीना माना जाता है। रमजान के महीने में रोजेदारों इस्लाम धर्म के रीति रिवाजों के मुताबिक कठोर नियमों का पालन करना पड़ता है। जो रोजेदार रोजा रखते हैं, उन्हें सहरी और इफ्तारी के मध्य में किसी भी चीज का खाना पीना मना होता है। किसी भी तरह की गलत आदतों से दूर रहना होता है। रोजे में तो मन मस्तिष्क में बुरे ख्याल भी दिमाग में नहीं लाए जाते हैं।

LIVE TV