इस धनतेरस राशि के अनुसार करें खरीदारी, मिलेगी तेरह गुना वृद्धि

धनतेरसहिन्दू समाज में धनतेरस को सुख-समृद्धि और यश का प्रतीक माना जाता है।  दीपावली से पहले धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ होता है। माना जाता है की आयुर्वेद के देवता धन्वन्तरी का जन्म भी इसी दिन हुआ था। इस दिन धन के देवता कुबेर की पूजा का विशेष महत्तव है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने वाले लोगों के घर में साल भर धन के देवता कुबेर और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

धनतेरस में राशि के अनुसार करें खरीदारी

धनतेरस पर नई चीज़ें और सोना-चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता।  लेकिन कम लोगों को ही पता होगा कि मां लक्ष्मी की कृपा तभी हासिल होती है, जब आप अपनी राशि के अनुसार खरीदारी करते हैं। मान्यता यह भी है कि ऐसा करने से खरीदी गयी वस्तु में तेरह गुना वृद्धि होती है। जानें, धनतेरस के दिन कौन सी राशि वालों को क्या खरीदना चाहिए और क्यों…

मेष- धनतेरस में मेष राशि वालों को चांदी के बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने चाहिए। इसके अलावा सोने अथवा पीतल के बर्तन खरीदें ताकि स्वास्थ्य अच्छा रहे और संचय हो सके।

वृष- जिन लोगों की राशि वृष है अगर वो कपड़े खरीदेंगे तो बहुत लाभदायक साबित होगा। इसके अलावा चांदी की मूर्ति अथवा आभूषण खरीदना भी शुभ रहेगा। ऐसा करने से आप उतार चढ़ाव से बच सकेंगे और परिवार में शांति बनी रहेगी।

मिथुन- मिथुन राशि वालों को धनतेरस के दिन सोने के आभूषण और हरे रंग के घरेलू सामान खरीदने चाहिये। इसके अलावा कांसे के बर्तन भी खरीदें ताकि भ्रम से बचें और धन के मामले में ठीक निर्णय ले सकें।

कर्क- कर्क राशि वालों को सोने के आभूषण, सिक्के और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान खरीदना काफी शुभ रहता है। इसके अलावा यह लोग चांदी का बर्तन या सिक्का खरीद सक्ते४ हैं।  इससे भावनाओं पर नियंत्रण रहेगा और संपत्ति क्रय होगा ।

वास्तु : दिवाली से पहले मेन गेट के पास रखें ये चीजें

सिंह- अगर आपकी राशि सिंह है तो आपको धनतेरस के दिन तांबे, कांसे के बर्तन या सोने की कोई वस्तु खरीदनी चाहिए। तांबे में अगर जल का पात्र हो तो श्रेष्ठ होगा। ऐसा करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और क्रोध की आदत में सुधार होगा।

कन्या- इन राशि वालों को धनतेरस के दिन श्री गणेश की मरगज की मूर्ति और सोने के आभूषण खरीदना लाभदायक साबित होता है। चांदी का आभूषण सर्वश्रेष्ठ होगा और चांदी की माला सर्वोत्तम होगी, ऐसा करने से विवाह शीघ्र तय होगा और बुद्धि अच्छी रहेगी।

तुला- तुला राशि वाले लोगों के लिए कपडे, सौंदर्य का सामान, और चांदी के सिक्के खरीदने चाहिए। इसके अलावा सोने से बनी कोई भी चीज़ या चांदी के लक्ष्मी गणेश खरीदें। ऐसा करने से आपका घाटा रुक जाए, नौकरी की बाधाएं दूर हो जाएंगी।

वृश्चिक- इस राशि के लोग धनतेरस के दिन अगर इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोने के सिक्के या आभूषण खरीदेंगे तो बहुत ही शुभ होगा। आप ताम्बे अथवा पीतल के बर्तन भी खरीद सकते हैं।  ऐसा करने से वैवाहिक जीवन सुखी रहे और संतान पक्ष की बाधाएं समाप्त हों।

दिवाली स्पेशल : शास्त्रों में छुपे ये राज, बना देंगे रंक को भी राजा

धनु- धनु राशि वालों को इस दिन सोने या पीतल का सिक्का या मूर्तियां खरीदें। इसके अलावा आप आभूषण  और तांबे के बर्तन भी खरीदें।  इससे आपका स्वभाव संतुलित रहे और वर्ष भर आप धन का अर्जन कर सकें।

मकर- मकर राशि वालों के लिए धनतेरस के दिन वाहन,कपड़े, चांदी के बर्तन या आभूषण खरीदना बेहद शुभ होता है। आप कांसे या जस्ते के बर्तन भी खरीद सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा होगी और धन की बड़ी हानियों से बचेंगे।

कुम्भ- कुम्भ राशि अगर धनतेरस के दिन सौंदर्य प्रसाधन का सामान, फुटवियर और सोना खरीदते हैं तो बहुत अच्छा साबित होगा। वहीं स्टील के बर्तन खरीदने से डूबा हुआ धन वापस मिल सकता है।

मीन- मीन राश वालों को धनतेरस के शुभ दिन चांदी अथवा ताम्बे के सिक्के खरीदने चाहिए। इसके अलावा चंडी के आभूषण सा सिक्के खरीदना भी शुभ साबित होगा। ऐसा करने से आपके खर्चे कंट्रोल में रहेंगे जिससे धन बचा पाएंगे।

LIVE TV