घर में मोर पंख रखने से होंगे इतने सारे लाभ

मोर को हमारे देश का राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा दिया गया है। इसलिए ही हमारे ज्योतिषशास्त्र में मोर पंख का काफी महत्व है। मोर पंख को वास्तु के हिसाब से भी काफी उपयोगी समझा जाता है। मोर पंख जहां भी होता है वहां के आस-पास को वतावरण नकारात्मक ऊर्जा को बाहर कर देता है। मोर पंख से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए आज आपको मोर पंख के वास्तु लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं।

peacock

संध्या नामक एक असुर हुआ करता था। जिसने भगवान शिव को प्रसन्न कर कई तरह की शक्तियों का वरदान मांगा। उसके बाद से यह असुर भगवान विष्णु के भक्तों पर अत्याचार करने लगा और स्वर्ग पर अपना आधिपत्य बना लिया। अपने अत्याचार से उसने सभी देवी-देवताओं को कैद कर लिया। जिसे परास्त करने के लिए सभी देवी और देवता मोर पंख में विराजित हो गए जिसके बाद इस असुर का वध हो सका। तभी से मोर पंख को पूजनीय माना जाने लगा और मंदिर में स्थान मिल गया।

यह भी पढ़ें: कारोबार ही नहीं धार्मिक महत्व को भी दर्शाता है यह शहर

अगर आपके घर की धन के मामले में कुछ परेशानी है तो आप अपने घर, ऑफिस और दुकान में दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर मोर पंख लगाएं। ऐसा करने से घर की आर्थिक तंगी दूर होगी।

peacock

ऐसा माना गया है कि मोर पंख में शत्रु  को दोस्त बनाने की शक्ति होती है। आप अपने जिस भी शत्रु का अपना दोस्त बनाना चाहते हैं उसका नाम मोर पंख पर लिख दें और सुबह उस मोर पंख को जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपको चमत्कारी लाभ देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: पेट से संबंधित सभी समस्याओं का इलाज है इसके हाथ में

वास्तुशास्त्र में घर के मुख्य द्वार की काफी अहमियत बताई गई है। इस कारण से हमेशा घर के मुख्य द्वार पर सफाई रखने के साथ ही वहां यदि आप श्रीगणेश की मूर्ति के साथ मोर पंख सजाते हैं तो ऐसी मान्यता है कि घर से हर प्रकार का वास्तु दोष दूर हो जाता है।

पढ़ने वाले बच्चों के कमरे में हमेशा मोर पंख रखना चाहिए। इतना ही नहीं उनकी किताबों के बीच मोर पंख को रखना चाहिए। ऐसा करने से बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है।

घर में मोर पंख ऐसे स्थान पर रखें जहां से आते-जाते व्यक्ति की नजर इस मोर पंख पर पड़ें।

LIVE TV