कारोबार ही नहीं धार्मिक महत्व को भी दर्शाता है यह शहर

भारत के लोगों की धर्म-कर्म में विशेष ही आस्था है। भारत हमेशा से ही धर्म का धनी देश रहा है। यहां पर संस्कार,सभ्यता,पौराणिक कथाओं की कोई कमी नहीं है। इसके चलते यहां पर भगवान शिव के मंदिर भी काफी हैं। एक ही शहर में भगवान शिव के तमाम मंदिर हैं। आज हम आपको दिल्ली के प्रभु भोले के मंदिरों का वर्णन करेंगे।

धार्मिक

प्राचीन गौरी शंकर मंदिर गौरी

दिल्ली के चांदनी चौक में एक बहुत ही फेमस मंदिर है जिसका नाम है शंकर मंदिर। यह एक बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है। जो चांदनी चौक में मुख्य पुरानी सड़क पर दिगंबर जैन लाल मंदिर के पास है। माना जाता है कि इस मंदिर में जो शिवलिंग है वह 800 साल पुराना है। शिवलिंग चांदी से बने सांपों से घिरा हुआ है जो ब्रह्मांड या जीवन के केंद्र का प्रतिनिधित्व करता है। इस मंदिर का नाम एक मराठा सैनिक ने करवाया था। माना जाता है कि मराठा सैनिक ने अपनी बीमारी के काल में भगवान शिव की काफी पूजा की थी और उसकी जान बच गई थी। इसलिए प्रार्थना करने के लिए भगवान शिव के मंदिर की स्थापना करा दी।

शंकर

यह भी पढ़ें: यूं ही नहीं होता कान में दर्द, आपकी ही कुछ गलतियां है इसकी असल वजह, दोबारा न दोहराएं

श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर

यह दिल्ली का सबसे फेमस मंदिर है जो गाजियाबाद में बना हुआ है। इस मंदिर का इतिहास 5000साल पुराना है। कहा जाता है इस मंदिर का रावण के पिता से गहरा संबंध जुड़ा हुआ है। ऐसा माना जाता है कि यहां पर रावण के पिता विश्रवा ने तपस्या की थी। यहां रोज भक्तों का आना-जाना लगा रहता है। शिवरात्रि और सावन के महीने में यहां दूर-दूर से लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां पर सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। आप जब भी दिल्ली जाए तो इस मंदिर के दर्शन अवश्य करें।

LIVE TV