अश्‍विन, गम्‍भीर और रहाणे पर थी ‘हसीन’ निगाहें, पत्‍नियों से हुआ था झगड़ा!

मुंबई। भारतीय गेंदबाज मोहम्‍मद शमी पर आरोपों की बेइंतेहा बारिश करने के बाद हसीन जहां सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्‍होंने एक और प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की थी जिसमें उन्‍होंने शमी पर नए आरोप लगाए थे। इसके बाद शमी ने भी प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की थी। इन सबके अलावा हसीन से जुड़ा एक और विवाद सामने आया है।

बीते कुछ दिनों में हसीन के अतीत के पन्‍नों से कई बातें खुलकर सामने आई हैं। कुछ दिन पहले उनके पहले पति भी मीडिया के सामने आए थे। उनके पहले पति शेख सैफुद्दीन ने उन्‍हें महत्‍वकांक्षी बताया था। इन सब बातों के बीच हसीन से जुड़ी पुरानी कंट्रोवर्सी भी अब सामने आने लगी हैं।

गौरतलब है एक समय पर महेंद्र सिंह धोनी की पत्‍नी साक्षी की दोस्‍त होने की वजह से सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं अंदर की खबर यह है कि टीम के कुछ खिलाडि़यों की बीवियों से उनका झगड़ा चल रहा था।

‘क्रिकट्रैकर’ के हवाले से टाइम्‍स नाउ ने लिखा था कि शमी की पत्‍नी हसीन की रवि चंद्रन अश्‍विन की पत्‍नी रीति अश्‍विन, गौतम गंभीर की पत्‍नी नताशा गंभीर और आजिक्‍य रहाणे की पत्‍नी राधिका धोपावकर से उनका मनमुटाव था। इन खबरों से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अश्‍विन, गम्‍भीर और रहाणे को नापसंद करती थीं।

अब सच क्‍या है ये तो वही जानती हैं लेकिन इन सब खबरों से साफ है कि हसीन का कंट्रोवर्सी से नाता काफी पुराना है।

LIVE TV